मुंबई सुन्नी इज्तिमा में दीन के साथ दुनिया की बात, AI-क्रिप्टोकरेंसी से लेकर करियर तक पर मंथन

Mumbai Sunni Ijtema 2026: मुंबई के आजाद मैदान में 34वें अंतरराष्ट्रीय सुन्नी इज्तिमा के दूसरे दिन पैगंबर की शिक्षाओं, AI, क्रिप्टोकरेंसी और आधुनिक धार्मिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
mumbai sunni ijtima ai cryptocurrency youth career guidance
अंतरराष्ट्रीय सुन्नी इज्तिमा(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के आजाद मैदान में 34वें अंतरराष्ट्रीय सुन्नी इज्तिमा का दूसरा दिन आयोजित हुआ।

  • मौलाना शाकिर अली नूरी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद की शिक्षाओं और रहमत के संदेश पर संबोधन दिया।

  • मुफ्ती मुहम्मद निजामुद्दीन रजवी ने AI से कुरआनी तिलावत और क्रिप्टोकरेंसी जैसे सवालों पर जवाब दिए।

  • युवाओं को फिनटेक, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स, AI और क्वांटम कंप्यूटिंग में करियर के अवसर बताए गए।

  • करियर काउंसलिंग स्टॉल और डिजिटल करियर एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

34th International Sunni Ijtema Mumbai: मुंबई के आजाद मैदान में सुन्नी दावते इस्लामी की ओर से आयोजित 34वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सुन्नी इज्तिमा के दूसरे दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा की शिक्षाओं, समकालीन धार्मिक मुद्दों और आधुनिक तकनीक पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं के करियर, कौशल विकास और विदेशों में उच्च शिक्षा के अवसरों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

दूसरे दिन का केंद्रीय विषय रहमत के पैगंबर को इंसानियत के लिए अल्लाह की सबसे बड़ी नेमत, ज्ञान, ईमान और रहमत का स्रोत बताना रहा।

रहमत के पैगंबर और उनकी शिक्षाएं

मौलाना शाकिर अली नूरी ने अपने संबोधन में कहा कि जमीन, पानी, बारिश और भोजन जैसी तमाम नेमतों में सबसे बड़ी नेमत हजरत मुहम्मद को रसूल बनाकर भेजना है। उनकी शिक्षाएं इंसान को सही रास्ता दिखाती हैं और दुनिया के साथ आखिरत की कामयाबी का मार्ग बताती हैं। उन्होंने मुसलमानों से पैगंबर के प्रति मोहब्बत और अकीदत मजबूत रखने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की अपील की।

AI, क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल उत्तराधिकार

इज्तिमा के सवाल-जवाब सत्र में मुफ्ती मुहम्मद निजामुद्दीन रजवी ने आधुनिक तकनीक और वित्तीय व्यवस्था से जुड़े सवालों के जवाब दिए। नमाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार कुरआनी तिलावत के इस्तेमाल पर उन्होंने लाइव तिलावत और रिकॉर्ड की गई आवाज के बीच अंतर समझाया। वहीं क्रिप्टोकरेंसी, डिजिटल संपत्तियों, सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल के उत्तराधिकार से जुड़े सवालों पर भी अपनी राय रखी।

mumbai sunni ijtima ai cryptocurrency youth career guidance
मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

करियर और कौशल विकास सत्र

मुंबई शहर के आजाद मैदान में दूसरे दिन टीम SDI उम्मेद ने दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक युवाओं के करियर और कौशल विकास पर विशेष सत्र आयोजित किया। इसमें फिनटेक, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। पैनल चर्चा में बताया गया कि AI और रोबोटिक्स के दौर में रोजगार के योग्य बने रहने के लिए युवाओं को नए कौशल विकसित करने होंगे। विद्यार्थियों को विदेशों में स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा के अवसरों की जानकारी भी दी गई।

mumbai sunni ijtima ai cryptocurrency youth career guidance
मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

करियर काउंसलिंग स्टॉल

टीम SDI उम्मेद की ओर से इज्तिमा के तीनों दिनों तक करियर काउंसलिंग स्टॉल और डिजिटल करियर एक्सपीरियंस सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर चयन और भविष्य के रोजगार विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन मिल रहा है।

तीन दिवसीय इज्तिमा का समापन रविवार 29 नवंबर को होगा। अंतिम दिन का विषय ईमान, नैतिकता, आधुनिक चुनौतियां और मानवीय भविष्य का निर्माण रखा गया है।