मुंबई पुलिस का डिजिटल स्मार्ट आईकार्ड तैयार, QR कोड व NFC तकनीक से आसान होगी पहचान

Mumbai Police Digital Smart ID Card: मुंबई पुलिस के डिजिटल स्मार्ट आईकार्ड में QR कोड और NFC तकनीक मिलेगी। जानें कार्ड के अगले और पिछले हिस्से में कौन-सी जानकारियां दर्ज होंगी।
Mumbai Police Smart Identity Card Details
डिजिटल स्मार्ट आईकार्ड(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई पुलिस अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधुनिक डिजिटल स्मार्ट पहचान पत्र ला रही है।

  • नए आईकार्ड के अगले और पिछले हिस्से पर फोटो, पद और बकल नंबर दर्ज होंगे।

  • क्यूआर कोड और एनएफसी तकनीक से पहचान की प्रक्रिया अधिक तेज और सुविधाजनक बनेगी।

Mumbai Police Smart Identity Card Details: मुंबई पुलिस अब अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से लैस डिजिटल स्मार्ट पहचान पत्र (आईकार्ड) देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

नए आईकार्ड में क्यूआर कोड और एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों की पहचान को अधिक सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता राज तिलक रौशन के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के पहचान पत्र को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है।

कार्ड के दोनों हिस्सों पर दर्ज होंगी ये अहम जानकारियां

नए स्मार्ट आईकार्ड में पुलिसकर्मी की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज रहेंगी। कार्ड के अगले हिस्से में पुलिसकर्मी की तस्वीर, नाम, पद और क्यूआर कोड दिया गया है। इसके साथ एनएफसी तकनीक का चिह्न भी मौजूद है। वहीं, कार्ड के पिछले हिस्से में मुंबई पुलिस का आधिकारिक लोगो, आईडी नंबर, बकल नंबर, जन्मतिथि और पहचान चिह्न जैसी जानकारियां दर्ज रहेंगी। इसके अलावा कार्डधारक के हस्ताक्षर और आपातकालीन संपर्क नंबर भी उपलब्ध होगा।

एनएफसी से डिजिटल वेरिफिकेशन होगा आसान

इस आईकार्ड की सबसे खास बात इसमें दिया गया क्यूआर कोड और एनएफसी तकनीक है। क्यूआर कोड को स्कैन करने और एनएफसी सुविधा का इस्तेमाल करने से डिजिटल माध्यम से पहचान संबंधी जानकारी हासिल करने की व्यवस्था की जा सकती है। इससे पुलिसकर्मियों की पहचान की प्रक्रिया को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Mumbai Police Smart Identity Card Details
महाराष्ट्र के 25 लाख किसानों को राहत! ई-पीक पाहणी की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक करें फसल का रजिस्ट्रेशन

कार्ड गुम होने पर लौटाने का पता

आईकार्ड पर जारी करने वाले प्राधिकारी के रूप में मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) का उल्लेख किया गया है। कार्ड पर यह भी जानकारी दी गई है कि पहचान पत्र मिलने पर उसे पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस आयुक्त (मुख्यालय-2) के कार्यालय में लौटाया जा सकता है।

Mumbai Police Smart Identity Card Details
कल्याण की सोसाइटी की पानी की टंकी में मिले लार्वा और कीचड़, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा

प्रशासनिक व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम

मुंबई महानगर में पुलिसकर्मियों की पहचान और प्रशासनिक व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्मार्ट आईकार्ड से पुलिसकर्मियों की पहचान संबंधी जानकारी एक निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध रहेगी। इससे पारंपरिक पहचान पत्रों की तुलना में डिजिटल सुविधाओं का उपयोग बढ़ाने की दिशा में मदद मिल सकती है।