मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल हुई हाईटेक एंटी नारकोटिक्स वैन, सीएम फडणवीस ने लॉन्च किए कई डिजिटल प्रोजेक्ट

Mumbai Police Digital Initiatives: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस की नई डिजिटल सुविधाओं का लोकार्पण किया। AI 'तपास सारथी', एंटी नारकोटिक्स वैन और सिटीजन ऐप से जांच व सेवाएं होंगी तेज।
mumbai police digital initiatives anti narcotics van launched by cm fadnavis
मंच पर सीएम फडणवीस(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फडणवीस ने सह्याद्री अतिथिगृह में मुंबई पुलिस की नई डिजिटल सुविधाओं का लोकार्पण किया।

  • नशामुक्त अभियान के तहत अत्याधुनिक एंटी नारकोटिक्स इन्वेस्टिगेशन वैन पुलिस बेड़े में शामिल की गई।

  • AI आधारित तपास सारथी, डिजी ID स्मार्ट कार्ड, टैबलेट, MPIS और सिटीजन ऐप शुरू हुए।

Devendra Fadnavis Mumbai Police: मुंबई पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कई नई डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई पुलिस आयुक्तालय की विभिन्न तकनीक आधारित परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस व्यवस्था अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी, जवाबदेह और गतिशील बनेगी। इससे नागरिकों को भी तेज और प्रभावी सेवाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर-पाटणकर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

नशामुक्त अभियान और एंटी नारकोटिक्स वैन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'नशामुक्त भारत, नशामुक्त महाराष्ट्र' अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुंबई पुलिस के बेड़े में अत्याधुनिक एंटी नारकोटिक्स इन्वेस्टिगेशन वैन शामिल की गई है। मुख्यमंत्री ने इस फॉरेंसिक जांच वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से 'तपास सारथी' प्रणाली विकसित की जा रही है। इसके जरिए एफआईआर दर्ज करने से लेकर चार्जशीट तैयार करने और सबूतों के प्रबंधन तक की पूरी प्रक्रिया को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। नए आपराधिक कानूनों में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को मान्यता मिलने के बाद हैश वैल्यू के आधार पर पूरी जांच प्रक्रिया को एंड-टू-एंड डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

आधुनिक तकनीकों से अपराध रोकथाम

फडणवीस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, डेटा डिक्रिप्शन और सोशल मीडिया विश्लेषण जैसी तकनीकों के इस्तेमाल से अपराधों की रोकथाम और जांच को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। मुंबई पुलिस डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। आधुनिक तकनीक से पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा जांच प्रक्रिया भी अधिक तेज होगी।

mumbai police digital initiatives anti narcotics van launched by cm fadnavis
महाराष्ट्र के 25 लाख किसानों को राहत! ई-पीक पाहणी की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक करें फसल का रजिस्ट्रेशन

नई शुरू की गई प्रमुख सुविधाएं

नई शुरू की गई सुविधाओं में मुंबई पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डिजी आईडी स्मार्ट कार्ड शामिल है, जिससे उनकी आधिकारिक पहचान सुनिश्चित होगी। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को विभिन्न सरकारी और विभागीय एप्लिकेशन के इस्तेमाल के लिए टैबलेट दिए गए हैं, ताकि रोजमर्रा का कामकाज अधिक आसान और तेज हो सके। मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और जांच को प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक एंटी नारकोटिक्स इन्वेस्टिगेशन वैन को पुलिस बेड़े में शामिल किया गया है।

mumbai police digital initiatives anti narcotics van launched by cm fadnavis
कल्याण की सोसाइटी की पानी की टंकी में मिले लार्वा और कीचड़, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा

वहीं, मुंबई पुलिस इंटीग्रेटेड सिस्टम (MPIS) के जरिए विभाग के विभिन्न कामकाज को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इसके साथ ही सिटीजन ऐप के माध्यम से नागरिक पुलिस विभाग की विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे।

तकनीकी सहयोगियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी परियोजनाओं में योगदान देने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।