मुंबई वालों पर चढ़ा घूमने का खुमार! IRCTC टूर पैकेज से बनाया रिकॉर्ड, अंडमान और नेपाल बने पहली पसंद
Mumbai Tourism News: मुंबई से IRCTC के टूर पैकेजों को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स। वित्त वर्ष 2025-26 में 1442 यात्रियों ने की बुकिंग, जिससे रेलवे की करोड़ों की कमाई हुई। जानें कौन से डेस्टिनेशन रहे टॉप पर।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
IRCTC Tour Packages From Mumbai: मुंबईकर अब सिर्फ ट्रेन से सफर नहीं कर रहे, बल्कि संगठित पर्यटन पैकेजों के जरिए देश-विदेश की सैर भी कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में आईआरसीटीसी के पर्यटन पैकेजों को मुंबई से उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मुंबई से कुल 1,442 यात्रियों ने आईआरसीटीसी के टूर पैकेज बुक किए। इनमें 1,006 यात्रियों ने डोमेस्टिक गंतव्यों का चयन किया, जबकि 436 यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय पैकेज को प्राथमिकता दी। यह रुझान दर्शाता है कि संगठित और सुरक्षित यात्रा विकल्पों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
डोमेस्टिक टूरिज्म में अंडमान और दक्षिण भारत के टूर पैकेज सबसे अधिक लोकप्रिय रहे। समुद्री तटों, हेरिटेज सर्किट और धार्मिक स्थलों को शामिल करने वाले पैकेजों को अच्छा प्रतिसाद मिला। वहीं विदेशी यात्राओं में नेपाल और श्रीलंका शीर्ष मांग वाले डेस्टिनेशन बने। कम दूरी, सांस्कृतिक समानता और वीजा प्रक्रिया की सरलता इन स्थानों की लोकप्रियता की प्रमुख वजह मानी जा रही है।
आंकड़ों पर एक नजर
- कुल यात्री : 1,442
- डोमेस्टिक पैकेज: 1,006
- इंटरनेशनल पैकेज: 436
- कुल राजस्व : 2.27 करोड़
- टॉप डेस्टिनेशन अंडमान, दक्षिण भारत, नेपाल, श्रीलंका
यह भी पढ़ें:- मुंबई मेट्रो 4 के पिलर में दरार? घाटकोपर R City Mall के वीडियो पर MMRDA की सफाई, जानें क्या है सच
सम्बंधित ख़बरें
क्या इमरान हाशमी बनेंगे अशोक खरात? नासिक ढोंगी बाबा पर बन रही फिल्म में निभाएंगे लीड रोल!
सेना करेगी NEET पेपर की रखवाली तो फडणवीस क्या करेंगे? केंद्र सरकार के फैसले पर संजय राउत ने ली चुटकी
Mumbai News: राजावाड़ी अस्पताल के वार्ड 40 के बाथरूम में नवजात को छोड़ भागी कलयुगी मां; तलाश में जुटी पुलिस
रूपाली चाकणकर के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो! महिला कार्यकर्ता के कथित आरोप से मचा हड़कंप
IRCTC को 2.27 करोड़ रुपये का राजस्व मिला
इन पैकेजों से आईआरसीटीसी को 2.27 करोड रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। रेलवे से जुड़े पर्यटन व्यवसाय में यह आय स्थिर वृद्धि का संकेत देती है। प्रीमियम ट्रेनों और क्यूरेटेड टूर पैकेजों का संयोजन यात्रियों को एकीकृत अनुभव दे रहा है, जिससे भरोसा और बुकिंग दोनों बढ़ रहे हैं। मुंबई जैसे महानगर में व्यस्त जीवनशैली के बीच तैयार-टू-ट्रैवल पैकेज यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प बन रहे हैं। आने वाले सीजन में मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
