मुंबई में एक ही ऐप से बुक होगी टैक्सी, रिक्शा और बाइक टैक्सी, 6 महीने में सुविधा शुरू करने की तैयारी

Mumbai One App: एमएमआरडीए के 'मुंबई वन' ऐप से अगले छह महीने में टैक्सी, ऑटो और बाइक टैक्सी बुक हो सकेंगी। हवाई टिकट बुकिंग की सुविधा मिलने में करीब एक साल का समय लगेगा।
Taxi and rickshaw services to be integrated into the 'Mumbai One' app
मुंबई टैक्सी-रिक्शा सेवाएंसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई वन ऐप से टैक्सी, रिक्शा और बाइक टैक्सी बुकिंग जल्द।

  • छह महीने में नई सुविधा शुरू करने का लक्ष्य।

  • हवाई टिकट बुकिंग के लिए करीब एक साल इंतजार।

Mumbai Taxi Auto Bike Taxi Booking: मुंबई महानगर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को एक ही डिजिटल मंच पर लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 'मुंबई वन' ऐप से जल्द ही टैक्सी, रिक्शा, साझा रिक्शा और बाइक टैक्सी की बुकिंग के साथ किराए का भुगतान भी किया जा सकेगा।

इसके लिए ऐप में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। अगले छह महीने में यह सुविधा शुरू करने की योजना है। वहीं, इसी ऐप से हवाई टिकट बुक करने की सुविधा मिलने में करीब एक साल का समय लगेगा।

मुंबई में रोजाना बड़ी संख्या में लोग टैक्सी, रिक्शा और बाइक टैक्सी से यात्रा करते हैं। नई सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को इन सेवाओं की बुकिंग और भुगतान के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत कम होगी।

यात्री एक ही मंच से अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे और परिवहन के अलग-अलग साधनों का उपयोग करना आसान होगा। एमएमआरडीए के अनुसार 'मुंबई वन' ऐप में टैक्सी, रिक्शा, साझा रिक्शा और बाइक टैक्सी की सेवाओं को जोड़ने की तैयारी चल रही है, इसके लिए तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं।

Taxi and rickshaw services to be integrated into the 'Mumbai One' app
Tiger Shroff Case: श्रॉफ के सभी आरोपियों पर मकोका, राज्य सरकार का कड़ा फैसला, बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा

अलग से हो रही सुविधा शुरू करने की तैयारी

टैक्सी और रिक्शा बुकिंग की सुविधा शुरू होने के बाद ऐप का दायरा और बढ़ेगा। हालाकि, हवाई टिकट बुक करने की सुविधा के लिए यात्रियों को करीब एक साल इंतजार करना पड़ेगा। इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी अलग से की जा रही है।

यात्रियों को होगा फायदा

नई सुविधाओं से मुंबई शहर और आसपास के शहरों में यात्रा की योजना बनाना आसान हो सकता है। यात्रियों को अलग-अलग परिवहन साधनों की बुकिंग और भुगतान के लिए कई ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एक ही ऐप पर अधिक सेवाएं उपलब्ध होने से समय बचाने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

Taxi and rickshaw services to be integrated into the 'Mumbai One' app
प्रदीप हत्याकांड: पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे से 7 घंटे पूछताछ, 28 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर बवाल

रेलवे, मेट्रो और बस सेवाएं भी एक मंच पर

योजना के तहत अगले छह महीने में यह सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। 'मुंबई वन' ऐप को पहले से ही मुंबई महानगर क्षेत्र की विभिन्न सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को एक साथ जोड़ने के लिए तैयार किया गया है। इसमें उपनगरीय रेलवे, मेट्रो, मोनोरेल और बस सेवाओं की टिकट व्यवस्था को एक मंच पर उपलब्ध कराने की सुविधा है।

इसके जरिए यात्री क्यूआर कोड आधारित डिजिटल टिकट का उपयोग कर सकते हैं। ऐप का उद्देश्य अलग-अलग परिवहन सेवाओं के लिए बार-बार टिकट बुक करने की परेशानी कम करना है। एमएमआरडीए की आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस ऐप में 11 सार्वजनिक परिवहन संचालकों की सेवाओं को जोड़ने की व्यवस्था की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com