10 महीने में 1 करोड़ टिकट! मुंबई वन ऐप ने रचा इतिहास, एक ही प्लेटफॉर्म पर 11 ट्रांसपोर्ट सर्विस

MMRDA Mumbai One App: मुंबई वन ऐप ने लॉन्च के 10 महीने में 1 करोड़ टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है। MMRDA के इस ऐप पर लोकल ट्रेन, मेट्रो और बसों समेत 11 ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एक साथ उपलब्ध हैं।
mumbai  one  app  1  crore  tickets  milestone  mmrda
मुंबई वन ऐप(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai One App Crosses 1 Crore Ticket Bookings: मुंबई महानगर क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को एकीकृत करने में मुंबई वन ऐप ने बड़ी भूमिका निभाई है। MMRDA द्वारा विकसित इस साझा मोबिलिटी ऐप ने लॉन्च के सिर्फ 10 महीने में 1 करोड़ टिकट बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक इस ऐप के जरिए 1,04,11,824 टिकट बुक किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर 2025 को मुंबई वन ऐप लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य मेट्रो, उपनगरीय रेल, बस जैसी सभी सेवाओं को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर यात्रियों की यात्रा को निर्बाध बनाना था।

80% टिकट मेट्रो के

लॉन्च के बाद ऐप को 8,16,402 डाउनलोड मिले हैं। इसमें 74% Android और 26% iOS यूजर्स शामिल हैं। टिकट बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि यात्रियों ने सबसे ज्यादा मेट्रो के लिए ऐप का इस्तेमाल किया है। इनमें

  • मेट्रो लाइन 2A, 7, 2B और 9 में - 30,10,554 टिकट

  • मेट्रो लाइन 1 - 28,47,682 टिकट, मेट्रो लाइन 3 - 24,30,370 टिकट और

  • नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1 के 3,38,718 टिकट हैं।

इन सभी मेट्रो सेवाओं के लिए कुल 82,88,606 टिकट बुक हुए, जो कुल टिकटों का लगभग 80% है।

लोकल और बसों में भी बढ़ा इस्तेमाल

मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली उपनगरीय रेल के लिए 15,70,906 टिकट बुक किए गए हैं। इससे साफ है कि 'मुंबई वन' पारंपरिक रेल को नए मेट्रो नेटवर्क से डिजिटल रूप से जोड़ने में कामयाब रहा है। बस सेवाओं में भी ऐप लोकप्रिय हो रहा है। BEST के लिए 1,53,323, TMT के लिए 33,706, NMMT के लिए 16,698, MBMT के लिए 7,553 और KDMT के लिए 2,314 टिकट बुक हुए हैं।

mumbai  one  app  1  crore  tickets  milestone  mmrda
भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

वन MMR की ओर बड़ा कदम

मुंबई वन पर अब कुल 11 सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें मेट्रो, उपनगरीय रेल, मोनोरेल और सभी नगर निगम की बसें शामिल हैं। यात्रियों को अब अलग-अलग ऐप या टिकट सिस्टम की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 10 महीने में 1 करोड़ बुकिंग इस बात का सबूत है कि यात्रियों ने एकीकृत यात्रा प्रणाली को अपनाया है। उपनगरीय रेल, मेट्रो और बस को एक ऐप से जोड़कर हम 'वन MMR' की परिकल्पना की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री और MMRDA अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा, मुंबई वन' ने दिखाया कि एकीकृत परिवहन व्यवस्था कैसी होती है। 10 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा टिकट यात्रियों के मजबूत समर्थन को दर्शाते हैं।

MMRDA महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि यात्रियों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वे डिजिटल और एकीकृत मोबिलिटी के लिए तैयार हैं। इससे हमें 'मुंबई वन' को और सरल और यात्री-केंद्रित बनाने की प्रेरणा मिलती है।

बढ़ा है नेटवर्क

नई मेट्रो लाइनों के विस्तार और ठाणे, नवी मुंबई, मीरा-भाईंदर जैसे क्षेत्रों तक नेटवर्क बढ़ने के साथ 'मुंबई वन' अब MMR की क्षेत्रीय मोबिलिटी का डिजिटल आधार बनता जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com