-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai News Vijay Vadettiwar Rahul Gandhi Urban Naxal Remark Fadnavis Reaction
राहुल गांधी के खुलासे से भाजपा में खलबली, विजय वडेट्टीवार ने कहा- उनमें डर का माहौल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Vijay Wadettiwar: विजय वडेट्टीवार ने राहुल गांधी को 'अर्बन माविष्ट' कहे जाने पर आपत्ति जताई। कहा, वोट चोरी का मुद्दा उठाने से BJP घबराई है। अमेरिका-भारत रिश्तों पर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (pic credit; social media)
Mumbai News: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘अर्बन माविष्ट’ कहने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस बयान को राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे को उठाए जाने का परिणाम बताया और कहा कि राहुल गांधी ने पूरे साक्ष्यों के साथ वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। इससे भाजपा के खेमे में खलबली मची हुई है। भाजपा के लोगों में डर का माहौल है और ऐसी स्थिति में देवेंद्र फडणवीस का यह बयान इसी खलबली का नतीजा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनीति में कौन-सा नेता कैसा है, यह तय करने का अधिकार किसी अन्य राजनेता को नहीं, बल्कि देश की जनता को है। यहां लोकतंत्र है और किसी भी राजनेता का चयन लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोटिंग प्रणाली के तहत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में राहुल गांधी कैसे हैं या कैसे नहीं, यह देश की जनता तय करेगी। साथ ही, मैं एक बात और स्पष्ट कर दूं कि देश की जनता अब इन लोगों की सच्चाई जान चुकी है। देश की जनता इस बात को जानती है कि ये लोग वोट चोरी के दम पर सत्ता में हैं।
इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच1बी वीजा का शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति इस समय बदहाल है। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस तरह का कदम उठाया।
साथ ही, उन्होंने अमेरिका और भारत के रिश्ते को भी सवालों के कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वो लगातार ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे भारत के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़े। हाल ही में उन्होंने टैरिफ बढ़ाया है। इससे भारत के व्यापारिक हितों पर कुठाराघात हो रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘तुम्हारे बाप का पैसा नहीं…’, रोहित पवार के अधिकारी को डांटने पर बवाल, BJP बोली- पवार साहब अब…
मैं समझता हूं कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें तारीफ की जरूरत नहीं, बल्कि इस बात की जरूरत है कि अमेरिकी राष्ट्रपति टैरिफ को कम करें, क्योंकि इस टैरिफ की वजह से हमें कई प्रकार की आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में हम अमेरिका की इस मनमानी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Mumbai news vijay vadettiwar rahul gandhi urban naxal remark fadnavis reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













