नौसेना जासूसी केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार अप्रेंटिस ने रिकॉर्ड किए थे संवेदनशील प्रतिष्ठानों के 90 वीडियो

Indian Navy News: मुंबई नेवल डॉकयार्ड से जुड़े जासूसी मामले में पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी अप्रेंटिस बंटी मीणा ने संवेदनशील प्रतिष्ठानों के करीब 90 वीडियो बनाए और पाक एजेंटों से ग्रुप कॉल की।
Mumbai Naval Dockyard Espionage Case
मुंबई नेवल डॉकयार्ड जासूसीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई नेवल डॉकयार्ड के अप्रेंटिस पर जासूसी का आरोप।

  • आरोपी ने संवेदनशील प्रतिष्ठानों के करीब 90 वीडियो बनाए।

  • पाकिस्तानी एजेंटों के साथ ग्रुप कॉल में शामिल होने का दावा।

  • मोबाइल, सोशल मीडिया चैट और बैंक लेन-देन की जांच जारी।

  • जहाज रखरखाव कंपनी का कर्मचारी बनकर संपर्क करने की आशंका।

Mumbai Naval Dockyard Espionage: देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में मुंबई पुलिस ने एक स्थानीय अदालत को बताया है कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय नौसेना गोदी (नेवल डॉकयार्ड) अप्रेंटिस ने इस प्रमुख जहाज निर्माण और मरम्मत केंद्र के संवेदनशील प्रतिष्ठानों के लगभग 90 वीडियो रिकॉर्ड किए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी न केवल गोपनीय जानकारियां जुटा रहा था, बल्कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संदिग्ध एजेंटों के साथ ग्रुप कॉल में भी हिस्सा लिया था। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मुंबई के कोलाबा स्थित बधवार पार्क निवासी बंटी रामप्रकाश मीणा के रूप में हुई है।

संभावित वित्तीय लेन-देन की पुलिस कर रही गहनता से जांच

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट्स, कॉल डिटेल्स और संभावित वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूचनाओं के बदले उसे कोई रकम मिली थी या नहीं। इसके अलावा, जांचकर्ता उस कथित ग्रुप कॉल में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और यह जानने का भी प्रयास कर रहे हैं कि क्या नौसेना गोदी या बाहर का कोई अन्य व्यक्ति भी इस जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है।

Mumbai Naval Dockyard Espionage Case
मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के सभी जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश और तापमान पर IMD का अपडेट

हैंडलर्स ने बेहद शातिर तरीका अपनाया

जांच अधिकारियों ने बताया कि दुश्मन देश के हैंडलर्स ने मीणा को झांसा देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आशंका है कि कुछ संदिग्ध लोगों ने खुद को जहाज रखरखाव करने वाली कंपनियों का कर्मचारी बताकर मीणा से संपर्क साधा और नौसेना गोदी में आने-जाने वाले युद्धपोतों व अन्य नौसैनिक जहाजों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल करने की कोशिश की। इसी के तहत मीणा ने गोदी के भीतर प्रतिबंधित और संवेदनशील हिस्सों के करीब 90 वीडियो तैयार किए।

Mumbai Naval Dockyard Espionage Case
शरद पवार के रिटायरमेंट की अटकलों पर सुप्रिया सुले का करारा जवाब, कहा- वह सेवानिवृत्त नहीं होंगे, जनता तय करेगी

पाकिस्तानी हैंडलर्स से की गई थी ग्रुप कॉल

पुलिस ने उसे पिछले सप्ताह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सरकारी गोपनीयता अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। अदालत में रिमांड की मांग करते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया कि मीणा सोशल मीडिया के जरिए विदेशी एजेंटों के जाल में फंसा था।