- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Metro Uber App Ticket Booking Ondc Integration Mmrda News
मुंबई मेट्रो अपडेट: अब 50% छूट पर मिलेगी मेट्रो की टिकट, कहां से बुक करने पर होगा जबरदस्त फायदा, जानें
Mumbai Metro Tickets News: मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 के टिकट अब Uber ऐप पर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने की डिजिटल टिकटिंग की घोषणा, यात्रियों को मिलेगा 50% तक डिस्काउंट और पेपरलेस सफर
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह

Mumbai Metro (फोटो- सोशल मीडिया)
Mumbai Metro Line 2A News: मुंबई मेट्रो में डिजिटल यात्रा सुविधा बढ़ाने के साथ अंतिम-मील कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महा मुंबई मेट्रो ने अब मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 के टिकट ONDC के माध्यम से सीधे Uber ऐप पर उपलब्ध कराए हैं। ONDC के Uber से मुंबईकरों के लिए सहज और डिजिटल यात्रा का नया जरिया उपलब्ध होगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। अब मुंबईकर Uber ऐप पर सीधे QR-कोड आधारित मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं।
10 रुपए तक की छूट
इस ऐप का उपयोग करने वाले यात्री 50% तक (अधिकतम 10) की त्वरित छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा तेज़, स्मार्ट और पूरी तरह पेपरलेस है। मेट्रो स्टेशनों पर कतार से राहत मिलेगी। एमएमआरडीए के कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी के अनुसार इस समय 70 से 72 प्रतिशत मेट्रो यात्री डिजिटल टिकट का उपयोग कर रहे हैं।
देश का पहला कॉमन मोबिलिटी प्लेटफॉर्म
वैसे मुंबई पहले ही एकीकृत डिजिटल मोबिलिटी में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुंबई वन ऐप देश का पहला और एकमात्र कॉमन मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है, जो उपनगरीय रेलवे, मेट्रो, बस और मोनोरेल सेवाओं को एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही WhatsApp आधारित टिकटिंग और मुंबई वन कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड – NCMC) के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न परिवहन साधनों में सहज और कैशलेस यात्रा की सुविधा मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
BMC Hospital Tender Scam: मुलुंड में BMC टेंडर पर 45 करोड़ घोटाले का आरोप, विधायक ने जांच की मांग
मुंबई: रिटायर बैंक मैनेजर 54 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’; ATS और NIA के नाम पर ठगों ने लूटे 40.90 लाख रुपये
कई और प्लेटफॉर्म
मेट्रो टिकटिंग पहले से ही कई ONDC-सक्षम प्लेटफॉर्म्स जैसे Yatri, Ixigo, Navi, EMT, Tummoc, Tripozo, One Ticket, Autope, Magicpin, Chalo, RedBus, Highway Delite और Pelocal पर उपलब्ध है। इसके अलावा ConfirmTkt, EaseMyTrip, RedRail, Vodafone Idea, WhatsApp (Pelocal के माध्यम से) सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। अब Uber के इस बढ़ते नेटवर्क में शामिल होने से यात्रियों को अपनी पसंद के ऐप के माध्यम से मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने के अधिक विकल्प मिलेंगे।
मेट्रो 2B और 9 पर भी होगा शुरू
वर्तमान में मेट्रो लाइन 2A और 7 पर प्रतिदिन 3.5 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं। निकट भविष्य में लाइन 2B और 9 के भी शुरू होने की उम्मीद है। यह पहल मुंबई महानगर क्षेत्र में शहरी परिवहन को और अधिक सुगम, तेज़ और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें:- RTMNU कराटे टीमें घोषित: भोपाल में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में नागपुर विवि के खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती
लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर जोर
इस एकीकृत मोबिलिटी दृष्टिकोण को और मजबूत करने के लिए MMRDA और महा मुंबई मेट्रो द्वारा BEST बस सेवाओं, फुटओवर ब्रिज और मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है,जिससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी अधिक आसान होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार “हमारा लक्ष्य मुंबई के सार्वजनिक परिवहन को अधिक एकीकृत, सुलभ और यात्री-केंद्रित बनाना है। यह पहल सुनिश्चित करती है कि हर मुंबईकर मजबूत लास्ट माइल कनेक्टिविटी के साथ अपना सफर सहजता से कर सकें।
उपमुख्यमंत्री एवं MMRDA के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि “सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाने के लिए अंतिम-मील कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है। “हमारा ध्यान मुंबई महानगर क्षेत्र में सुगम, विश्वसनीय और एकीकृत यात्रा अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है।” आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि “मुंबई के लिए एकीकृत मल्टीमोडल परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
WhatsApp, या Paytm ऐप से ऐसे करें बुक
डिजिटल एकीकरण के माध्यम से यात्रियों के लिए सुविधा और पहुंच को सरल बनाया गया है।” “Uber, मुंबई वन ऐप और WhatsApp टिकटिंग सहित कई प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेट्रो सेवाएं कभी भी, कहीं भी उपलब्ध हों।”
MMMOCL की एमडी रुबल अग्रवाल ने कहा कि ONDC के माध्यम से Uber के साथ यह एकीकरण यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
“जैसे-जैसे नेटवर्क का विस्तार होगा, इस प्रकार की डिजिटल पहलें सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल, समावेशी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।” मुंबई वन ऐप, मुंबई वन कार्ड, WhatsApp टिकटिंग और अब Uber एकीकरण के माध्यम से यात्रियों को मेट्रो सेवाओं तक पहुंचने के कई सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं।
Mumbai metro uber app ticket booking ondc integration mmrda news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेत माफिया पर सख्ती की मांग, नागपुर में शिवसेना का RTOपर हल्लाबोल; भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल
May 06, 2026 | 02:12 PMसह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
May 06, 2026 | 02:10 PM‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
May 06, 2026 | 02:09 PMKandivali Property Fraud: बिना मालिक की अनुमति बेचा फ्लैट, महिला शिक्षिका से धोखाधड़ी का मामला उजागर
May 06, 2026 | 02:08 PMभारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान को सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की 5 शर्तों जिसनें बांधे दिल्ली के हाथ
May 06, 2026 | 02:06 PMMedicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य
May 06, 2026 | 02:05 PM500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
May 06, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM














