मुंबई मेट्रो का परिचालन समय बढ़ा, रात 10.30 तक अंतिम मेट्रो

mumbai metro 2 and 6
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मेट्रो 2 ए और 7 (Metro 2A and 7) पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके परिचालन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस रूट की अंतिम मेट्रो सेवा (Last Metro Service) रात 10.09 बजे के बजाय 10 .30 बजे तक संचालित होगी। बताया गया कि 14 फरवरी से 2 अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं चलाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि दोनों चरण शुरू होने पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है।

अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व 10.20 और 10.30 बजे 2 सर्विस बढ़ेगी। इसी तरह  10.20 बजे और 10.30 बजे गुंदवली से दहानुकरवाड़ी होते हुए दहिसर पूर्व दो सेवाएं होंगी। एमएमएमओसीएल (MMMOCL) के अध्यक्ष एसवीआर श्रीनिवास के अनुसार,यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं के समय को बढ़ाने का फैसला किया है। इस समय 28 मेट्रो रेक हैं जो दोनों लाइनों के लिए पर्याप्त हैं। आवश्यक पड़ने पर बढ़ाए जाएंगे।

स्टेशनों पर अंतिम ट्रेन

  • अंधेरी पश्चिम के लिए गुंदवली से अंतिम ट्रेन: 9.30 बजे।
  • गुंदवली से दहनुकरवाड़ी के लिए अंतिम ट्रेन: रात 10.30 बजे।
  • गुंदवली के लिए अंधेरी पश्चिम से अंतिम ट्रेन रात: 9.30 बजे।
  • दहिसर पूर्व के लिए अंधेरी पश्चिम से अंतिम ट्रेन: 10.30 बजे
  • अंधेरी पश्चिम के लिए दहिसर पूर्व से अंतिम ट्रेन: 10.03 बजे।
  •  दहिसर पूर्व से गुंदवली के लिए अंतिम ट्रेन: रात 10.08 बजे।
  •  दहिसर पूर्व से दहानुकरवाड़ी के लिए अंतिम ट्रेन: 11.11 बजे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com