मुंबई का सफर हुआ और भी आसान! CM फडणवीस ने मेट्रो लाइन-9 को दी हरी झंडी, कल से दौड़ेगी ट्रेनें
Mumbai Metro Line 9: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दहिसर पूर्व से काशीगांव तक मेट्रो लाइन-9 के पहले चरण का लोकार्पण किया। बुधवार से आम जनता इस नई मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेगी।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में मेट्रो लाइन-9 का हुआ उद्घाटन (सोर्स: सोश मीडिया)
CM Devendra Fadnavis Inaugurated Mumbai Metro Line-9: मुंबई और ठाणे के बीच कनेक्टिविटी को एक नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई मेट्रो लाइन-9 के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन किया। दहिसर पूर्व से काशीगांव तक जाने वाली यह मेट्रो लाइन मुंबई को ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके से जोड़ती है। सीएम फडणवीस ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक और मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े के साथ काशीगांव तक का सफर तय किया।
कल से शुरू होगी सार्वजनिक सेवा
मेट्रो प्रशासन के अनुसार, इस मार्ग पर आम यात्रियों के लिए सेवाएं बुधवार से शुरू कर दी जाएंगी। इससे दहिसर और मीरा-भायंदर के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
संकल्प विकासाचा, गतिमान प्रवासाचा! 🚇Inauguration, flag-off and stone plaque unveiling of ‘Metro Line 9: Dahisar (East) to Kashigaon (Phase-1)’ at the hands of CM Devendra Fadnavis.
DCM Eknath Shinde, Minister Mangal Prabhat Lodha, Minister Adv. Ashish Shelar, Minister Pratap… pic.twitter.com/ep6DNP3Sxz — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
मुंबई में मेट्रो का बढ़ता जाल
- लाइन-9 के चालू होने के साथ ही मुंबई में अब कुल पांच मेट्रो कॉरिडोर पूरी तरह परिचालन में आ गए हैं।
- लाइन-1: घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा
- लाइन-2A: अंधेरी पश्चिम-दहिसर पूर्व
- लाइन-7: दहिसर पूर्व-अंधेरी पूर्व
- लाइन-3 (एक्वा लाइन): कोलाबा-बीकेसी-सीप्ज (भूमिगत)
- लाइन-9: दहिसर पूर्व-काशीगांव
- लाइन-9 (चरण-1) की खासियतें
Mumbai Metro Line 9 यह मेट्रो कॉरिडोर 5.6 किलोमीटर लंबा ‘एलिवेटेड’ (ऊपर बना हुआ) मार्ग है। पहले चरण में दहिसर पूर्व, पांडुरंगवाड़ी, मिरगांव और काशीगांव सहित चार स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में रसोई गैस की भारी किल्लत: 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, इंडक्शन की मांग 5 गुना बढ़ी
यह मार्ग उस बड़े कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसे भविष्य में आगे बढ़ाते हुए पूरे मीरा-भायंदर शहर से जोड़ा जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर निजी वाहनों का दबाव काफी कम होगा और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना “नए महाराष्ट्र” की आधुनिक परिवहन व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
