Mumbai Metro 4 : देश की सबसे लंबी ग्रीन मेट्रो लाइन तैयार, ठाणे-मुंबई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार
Bhandup Metro Construction: मुंबई मेट्रो 4 परियोजना ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। भांडुप में 325 मीट्रिक टन के स्टील स्पैन सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मेट्रो 4 (सौ. सोशल मीडिया )
Metro Project In Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी में मेट्रो का जाल तेजी से फैलाया जा रहा है। मुंबई की पहली भूमिगत अक्वा मेट्रो 3 का सफल संचालन शुरू होने के बाद अब बहुप्रतीक्षित मेट्रो 4 को इस साल अंत तक शुरू किए जाने की योजना है। वडाला-घाटकोपर-भांडुप मुलुंड होते हुए पड़ोसी ठाणे को जोड़ने वाली मेट्रो 4 एवं 4 ए का निर्माण एमएमआरडीए द्वारा किया जा रहा है।
भांडुप में 325 मैट्रिक टन के स्पेन लॉन्च
- मुंबई मेट्रो लाइन 4 के निर्माण का एक और निर्णायक पड़ाव पूरा हुआ है। इस ग्रीन रुट के भांडुप वेस्ट में कुल 325 मीट्रिक टन वज़न वाले तीन बड़े स्टील स्पैन पिछली दो रातों में सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए।
- बताया गया कि इन स्टील स्पैन को 8 हेवी ड्यूटी क्रेन और 12 मल्टी-एक्सल गाड़ियों की मदद से लॉन्च गया। इस मुस्किल काम के लिए MMRDA ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC), BEST, भांडुप ट्रैफिक पुलिस, भांडुप पुलिस के साथ-साथ इलाके के रहिवासियों और दुकानदारों के साथ कोऑर्डिनेट किया।
- इस कठिन कार्य जिसमें चार रातें लगतीं, सिर्फ़ दो रातों में पूरा हो गया। इस मिशन के लिए 35 इंजीनियर, 100 से ज़्यादा स्किल्ड वर्कर, 70 ट्रैफिक वार्डन और पुलिस टीम की मदद ली गई।
देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन
उल्लेखनीय है कि यह देश की सबसे लंबी ग्रीन मेट्रो लाइन होगी। मुंबई को ठाणे एवं उपनगर से जोड़ने वाली मेट्रो 35 km लंबी है। ठाणे और मुंबई के लिए यह एलिवेटेड लाइन अहम होगी क्योंकि मेट्रो 4 और 4-A लाइनें मेट्रो 11 से जुड़ेंगी, जो वडाला को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जोड़ने वाली है।
पहले चरण का हुआ ट्रायल
पिछले साल 22 सितंबर को सीएम देवेंद्र फडणवीस व डीसीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में मेट्रो 4 के पहले चरण का ट्रायल भी किया गया था। मेट्रो 4 वडाला-कासरवडवली और 4A कासरवडवली-गायमुख के फेज़-1 गायमुख जंक्शन गायमुख गांव-घोड़बंदर रोड- कासरवडवली-विजय गार्डन का टेक्निकल इंस्पेक्शन और ट्रायल रन हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
कितने स्टेशन
घाटकोपर-मुलुंड-गायमुख तक 35 किमी के इस ग्रीन मेट्रो रूट में मेट्रो 4 32 किलोमीटर और मेट्रो 4A 2। 88 किलोमीटर है। इस रूट पर कुल 32 स्टेशन हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत 16,000 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। सभी मेट्रो, मेट्रो 4, मेट्रो 4A, मेट्रो 10 और मेट्रो 11 के लिए डिपो बनाने के लिए घोड़बंदर के मोघरपाड़ा में 45 हेक्टेयर ज़मीन उपलब्ध कराई गई है।
ये भी पढ़ें :- Malvani Crime: प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़की से यौन शोषण, एक गिरफ्तार
कई रूट जुड़ेंगे
इस मेट्रो रूट का खास फायदा यह है कि यह रूट ईस्टर्न सबर्ब्स, वेस्टर्न सबर्ब्स, मुंबई और ठाणे सिटी के सभी रूट को जोड़ेगा। मेट्रो 4 से ही मेट्रो 5 ठाणे भिवंडी कल्याण एवं मेट्रो 4 ए से मेट्रो 9 को जोड़कर मीरा भायंदर जैसे शहर से कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
