रियल लाइफ का रैंचो...डॉक्टर को वीडियो कॉल कर युवक ने ट्रेन में की महिला की डिलीवरी, देखें VIDEO

Mumbai Viral Video: मुंबई के राम मंदिर स्टेशन पर युवक विकास बेंद्रे ने ट्रेन में फंसी महिला की वीडियो कॉल पर डॉक्टर की मदद से डिलीवरी करवाई, मां-बच्चा दोनों सुरक्षित; वीडियो वायरल।
Mumbai Station Viral Video
रियल लाइफ का रैंचो...डॉक्टर को वीडियो कॉल कर युवक ने ट्रेन में की महिला की डिलीवरी, देखें VIDEO
Published on
Updated on

Mumbai Railway Station Viral Video: आपने आमिर खान की फिल्म 3 Idiots तो ज़रूर देखी होगी। फिल्म में आपने यह भी देखा होगा कि आमिर खान कैसे जुगाड़ से वीडियो कॉल पर डॉक्टर बनी करीना कपूर से डिलीवरी कराने के टिप्स लेते हैं। यह तो एक फिल्मी सीन था, लेकिन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर एक युवक असल जिंदगी में ‘रैंचो’ बन गया और स्टेशन पर एक महिला की डिलीवरी करवाई।

बच्चा था आधा अंदर और आधा बाहर

करीब रात 1 बजे एक महिला को ट्रेन के अंदर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और बच्चा आधा अंदर और आधा बाहर आ गया। स्थिति काफी गंभीर थी, लेकिन एक बहादुर युवक जिसकी पहचान विकास बेंद्रे के रूप में हुई है। उन्होंने बिना देर किए ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींची और एम्बुलेंस को कॉल किया। इस दौरान जब तक एम्बुलेंस आती, कई डॉक्टर्स से संपर्क किया गया।

वीडियो कॉल पर डॉक्टर ने की मदद

आख़िरकार, एक महिला डॉक्टर ने वीडियो कॉल के ज़रिए युवक का मार्गदर्शन किया। डॉक्टर ने जैसे-जैसे निर्देश दिए, युवक ने पूरे आत्मविश्वास से उनका पालन किया और ट्रेन में ही सुरक्षित डिलीवरी करवा दी।

महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

महिला ने एक बिल्कुल स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित हैं। एम्बुलेंस के पहुँचने के बाद महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग युवक और महिला डॉक्टर की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। युवक की बहादुरी और साहस ने सभी को प्रभावित किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com