मुंबई के माहिम खाड़ी में फटी मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन, शहर में पानी कटौती के बीच बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी

Mahim Creek Water Pipeline Burst: मुंबई के माहिम खाड़ी क्षेत्र में मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ। बीएमसी की देरी और शहर में पानी कटौती को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
Main water supply pipeline bursts in Mahim Creek
माहिम खाड़ी पानी पाइपलाइन फटीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai BMC Water Supply: मुंबई के माहीम खाड़ी इलाके में शनिवार को एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फटने के बाद कई फीट ऊंचे पानी के फव्वारे निकलने लगे और हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। शहर में पहले से पानी की कटौती के बीच हुई इस घटना ने जल प्रबंधन को लेकर नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।

कई फीट ऊंचे उठे पानी के फव्वारे

माहीम खाड़ी इलाके में जलाशयों से मुंबई तक पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया। दबाव के कारण पाइपलाइन से तेज गति से पानी बाहर निकलने लगा। देखते ही देखते पानी के कई फीट ऊंचे फव्वारे दिखाई देने लगे और बड़ी मात्रा में पानी सड़क व आसपास के क्षेत्र में बह गया।

हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद

पाइपलाइन फूटने के बाद काफी देर तक पानी का तेज बहाव जारी रहने की बात सामने आई है। इसके चलते हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया। पानी की इस बर्बादी को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी और चिंता देखी गई।

Main water supply pipeline bursts in Mahim Creek
एकनाथ खड़से का बड़ा आरोप, फार्म हाउस के ऊपर संदिग्ध ड्रोन, विशेष जांच की पुलिस से मांग

पानी कटौती के बीच घटना

मुंबई शहर में इस समय कई इलाकों में पानी की कटौती का असर है। ऐसे में मुख्य जलापूर्ति लाइन से बड़ी मात्रा में पानी का बह जाना गंभीर चिंता का विषय बन गया है। आने वाले समय में जलसंकट की आशंका के बीच पानी की हर बूंद बचाने पर जोर दिया जा रहा है।

Main water supply pipeline bursts in Mahim Creek
अकोला में HPV टीकाकरण अभियान को नहीं मिली रफ्तार, अब 31 दिसंबर तक बढ़ी समयसीमा

तकनीकी टीम के पहुंचने पर सवाल

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी रही कि पाइपलाइन फटने के काफी समय बाद तक पानी बहता रहा और बीएमसी का तकनीकी दल मौके पर समय से नहीं पहुंच सका। हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

जलसंकट के बीच पानी बचाने की जरूरत

गैर-मानसूनी मौसम और महाराष्ट्र राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात की चिंता के बीच जल संसाधनों का संरक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुंबई जैसे बड़े शहर में मुख्य पाइपलाइन से पानी की इस तरह बर्बादी ने जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी और पाइपलाइन रखरखाव पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com