Mumbai LTT Station पर यात्रियों का सैलाब: गर्मी की छुट्टियों में भारी भीड़, RPF ने संभाली कमान

मुंबई के LTT Station पर गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति संभालने के लिए RPF को कड़ा नियंत्रण लागू करना पड़ा, जबकि स्पेशल ट्रेनों के बावजूद दबाव बना हुआ है।
mumbai-ltt-station-crowd-summer-special-trains-rpf-control
लोकमान्य टिलक टर्मिनस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai LTT Station Crowd Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर यात्रियों की भारी भीड़ ने हालात को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ बच्चों और परिवारों का सैलाब स्टेशन पर उमड़ पड़ा, जिससे बाहर तक लंबी कतारें लग गईं और स्थिति कुछ समय के लिए बेकाबू होती नजर आई। भीड़ के दबाव को देखते हुए आरपीएफ को तत्काल मोर्चा संभालना पड़ा और स्टेशन एंट्री पर कड़ा नियंत्रण लागू कर हालात को नियंत्रित किया गया।

बता दें कि यूपी-बिहार के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों की भीड़ में कमी नहीं आई है, जिससे रेलवे सिस्टम पर दबाव लगातार बना हुआ है। गर्मी की छुट्टियों का मौसम शुरू होते ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

प्रवासी श्रमिकों सहित कई लोग अपने गृहनगर लौट रहे थे। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया था।

आरपीएफ को करना पड़ा कंट्रोल

भारी भीड़ के बावजूद आरपीएफ कर्मी यात्रियों को स्टेशन के बाहर कतार बनाने के निर्देश देते और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए नियंत्रित तरीके से प्रवेश की अनुमति देते हुए देखे गए। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सेंट्रल रेलवे ने मुंबई को बनारस, गोवा, समस्तीपुर, सोलापुर और बिहार से जोडने वाली अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच कुल 26 साप्ताहिक ट्रिप संचालित करेगी। ट्रेन संख्या 01043 (एलटीटी से समस्तीपुर) 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 01044 (समस्तीपुर से एलटीटी) 24 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

LTT-एसएमवीटी बेंगलुरु-LTT साप्ताहिक ट्रेन

एलटीटी-एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 01013, 19 अप्रैल से शुरू होकर 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को सुबह 11।50 बजे एलटीटी से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 11।45 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 01014 प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1।30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1।30 बजे एलटीटी पहुंचेगी। एलटीटी-मार्गाओ-एलटीटी रूट पर ट्रेन संख्या 0111 और 9 चलेगी।

एलटीटी-वाराणसी-एलटीटी

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बनारस के बीच सप्ताह में दो बार चलने वाली 20 विशेष ट्रेनें चलेंगी।
  • एलटीटी-बनारस के बीच चलने वाली सप्ताह में दो बार चलने वाली विशेष टेन संख्या 01073, 7 मई से शुरू होकर 15 जुलाई तक मुंबई से प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को दोपहर 12।15 बजे रवाना होगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com