मुंबई लोकल में 20 वर्षीय युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती ट्रेन के नीचे धकेला; कट गया बायां हाथ

Mumbai Local Crime: मुंबई लोकल में नायगांव स्टेशन पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पटरी पर धकेलने का आरोप। ट्रेन की चपेट में आने से बायां हाथ कोहनी से काटना पड़ा, आरोपी गिरफ्तार।
Mumbai Local Train Woman Pushed On Tracks
मुंबई लोकल ट्रेन में महिला को पटरी पर धकेला सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नायगांव स्टेशन पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पटरी पर धकेलने का आरोप।

  • ट्रेन की चपेट में आने से बायां हाथ कोहनी से काटना पड़ा; सिर में 16 टांके।

  • आरोपी गिरफ्तार; परिवार ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग की।

Mumbai Local Train Woman Pushed On Tracks: मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 4 नवंबर को एक युवती को नायगांव स्टेशन पर पटरी पर धकेलने का आरोप है। ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायां हाथ कोहनी से काटना पड़ा, जबकि सिर में 16 टांके आए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिवार ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग की है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पटरी पर धकेला

मुंबई शहर की लोकल ट्रेन में महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। बोरिवली से विरार की ओर जा रही लोकल ट्रेन में एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने उसे नायगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे धकेल दिया। इस हादसे में युवती का बायां हाथ ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया और उसे कोहनी से काटना पड़ा। घटना 4 नवंबर की बताई जा रही है।

गलत तरीके से छूने पर हुआ विवाद

पीड़िता के अनुसार, वह बोरिवली से नायगांव जाने के लिए लोकल ट्रेन में सवार हुई थी। नायगांव स्टेशन आने के दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत तरीके से छूने की हरकत की। युवती ने इसका विरोध किया और आरोपी को चप्पल से मारा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई।

पीड़िता का आरोप है कि स्टेशन पर उतरने के बाद भी आरोपी ने उसे परेशान किया। विवाद के दौरान आरोपी ने उसे जोरदार धक्का दे दिया। इससे वह दो डिब्बों के बीच से रेलवे ट्रैक पर गिर गई। वह प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी लोकल ट्रेन चल पड़ी और उसका बायां हाथ पहिए के नीचे आ गया।

सिर में 16 टांके, हाथ कोहनी से काटना पड़ा

हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में भी गंभीर चोट आई, जिसके लिए 16 टांके लगाने पड़े। हाथ की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे कोहनी से काटना पड़ा। पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह अपने घर की जिम्मेदारियां संभालने वाली अकेली सदस्य थी। अब एक हाथ खराब होने के कारण उसके सामने भविष्य को लेकर बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। उसने आरोपी को कड़ी सजा देने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Mumbai Local Train Woman Pushed On Tracks
यवतमाल: कर्ज और फसल बर्बादी से परेशान किसान ने की आत्महत्या, दिवाली के दिन आंगन में नीम के पेड़ से लगाई फांसी

आरोपी गिरफ्तार, धारा 109 जोड़ने की मांग

घटना के बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया था। 6 नवंबर को भाईंदर रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 117(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109 नहीं लगाए जाने पर पीड़िता के परिवार ने नाराजगी जताई। मनसे पदाधिकारी सचिन पोपळे के अनुसार, परिवार ने मनसे पदाधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ रेलवे पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर धारा 109 जोड़ने की मांग की। उनके मुताबिक, अधिकारियों ने इस संबंध में अदालत को पत्र देकर आवश्यक धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

Mumbai Local Train Woman Pushed On Tracks
पहले पटाखे हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करते थे आतिशबाजी पर बहस के बीच नागपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

लोकल में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद मुंबई लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मनसे पदाधिकारी ने महिलाओं से सतर्क रहने और ऐसी घटना होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की है। पीड़िता और उसके परिवार की मांग है कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई हो और आरोपी को सख्त सजा मिले।