- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Disabled Coach Assault Safety Issue Railway
CSMT-कर्जत लोकल में दिव्यांग यात्री से पिटाई, अवैध यात्रियों की एंट्री पर बहस तेज, देखें Video
CSMT Karjat Train Fight Video: मुंबई लोकल के दिव्यांग डिब्बे में एक यात्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वायरल वीडियो के बाद रेलवे सुरक्षा और अवैध यात्रियों की एंट्री पर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुंबई लोकल दिव्यांग कोच असॉल्ट केस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Local Disabled Coach Assault: मुंबई उपनगरीय रेलवे में दिव्यांग यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 27 मार्च को सीएसएमटी से कर्जत जाने वाली लोकल ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे में एक दिव्यांग यात्री के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की। यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दिव्यांग डिब्बे में सीट को लेकर दो दिव्यांग यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर एक महिला यात्री बीच-बचाव करने आई, लेकिन इससे बहस और बढ़ गई।
Mumbai – A shocking incident of brutality occurred on the Karjat Fast Local train that departed from Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus. In the sixth coach, which is reserved for persons with disabilities, was allegedly attacked by a group of 5-6 persons pic.twitter.com/1pQgL1JXWL — NextMinute News (@nextminutenews7) March 29, 2026
महिला के साथ मौजूद 12 से 14 साल का लड़का भी विवाद में शामिल हो गया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान डिब्बे में मौजूद चार से पांच सामान्य यात्रियों ने, जो कथित रूप से अवैध रूप से दिव्यांग डिब्बे में यात्रा कर रहे थे, एक दिव्यांग यात्री की पिटाई कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई सुसाइड केस: कोर्ट के आदेश पर 3 अधिकारियों के खिलाफ FIR, हाइड्रा गांजा जांच से जुड़ा मामला
वर्धा में सुसाइड का सिलसिला: कहीं बीमारी तो कहीं अकेलेपन ने छीनी जिंदगी, 24 घंटे में 4 लाशें मिलने से हड़कंप
छत्रपति संभाजीनगर मनपा स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं, बेहतर शिक्षा हमारी प्राथमिकता: अनिल मकरिये
ममता बनर्जी आखिरी का रोना रो रही हैं, बावनकुले बोले- लेकिन जनता मोदी को ही देगी वोट
ये भी पढ़ें :- जैन मंदिरों के लिए LPG मांग पर विवाद, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के पत्र से सियासत गरम
लात-घूंसो से पिटाई, धमकी
- आरोप है कि आरोपियों ने उसे घूंसे और लात मारी और चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी भी दी। डिब्बे में मौजूद कई यात्री मूकदर्शक बने रहे। घटना के बाद महिला और उसका बेटा कुर्ला स्टेशन पर उतर गए, जबकि घायल यात्री घाटकोपर स्टेशन पर उतरा।
- कुर्ला स्थित आरपीएफ चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि घायल यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, दिव्यांग संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि आरक्षित डिब्बों में भी दिव्यांग सुरक्षित नहीं है। तो यह रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है। यह घटना एक बार फिर दिव्यांग डिब्बों में अवैध प्रवेश रोकने और सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत को उजागर करती है।
Mumbai local disabled coach assault safety issue railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवी मुंबई सुसाइड केस: कोर्ट के आदेश पर 3 अधिकारियों के खिलाफ FIR, हाइड्रा गांजा जांच से जुड़ा मामला
Mar 30, 2026 | 12:20 PMवर्धा में सुसाइड का सिलसिला: कहीं बीमारी तो कहीं अकेलेपन ने छीनी जिंदगी, 24 घंटे में 4 लाशें मिलने से हड़कंप
Mar 30, 2026 | 12:08 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं, बेहतर शिक्षा हमारी प्राथमिकता: अनिल मकरिये
Mar 30, 2026 | 12:06 PMयानिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब किया अपने नाम, फाइनल मुकाबले में जिरी लेहेका को दिया करारी शिकस्त
Mar 30, 2026 | 12:05 PMममता बनर्जी आखिरी का रोना रो रही हैं, बावनकुले बोले- लेकिन जनता मोदी को ही देगी वोट
Mar 30, 2026 | 11:59 AMगड़चिरोली में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 6 की मौके पर ही मौत; मची अफरा-तफरी
Mar 30, 2026 | 11:58 AMWhatsApp का नया फीचर: अब मैसेज भेजना नहीं भूलेंगे आप, Remind Me फीचर करेगा टेंशन खत्म
Mar 30, 2026 | 11:56 AMवीडियो गैलरी

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM










