Lonavala Tiger Point Tragedy: खाई में मिला मुंबई की लॉ छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
Lonavala के टाइगर पॉइंट के पास गहरी खाई में मुंबई की 20 वर्षीय लॉ छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा शनिवार को सोलो ट्रेक के लिए आई थी और लापता हो गई थी।
- Written By: अपूर्वा नायक
लोनावला टाइगर पाइंट (सौ. सोशल मीडिया )
Solo Trakker Found Dead In Lonavala: लोनावला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट के पास रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गहरी खाई में मुंबई की एक 20 वर्षीय लॉ छात्रा का शव बरामद किया गया।
मृतका की पहचान श्रेया नरेंद्र पाटील के रूप में हुई है, जो नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक श्रेया शनिवार (31 जनवरी) को अकेले घूमने और ट्रेकिंग के उद्देश्य से लोनावला आई थी।
वह ट्रैवल और सोलो ट्रेक की शौकीन बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्रेया ने पहले ‘ड्यूक नोज’ क्षेत्र का दौरा किया और बाद में रिक्शा से टाइगर पॉइंट पहुंची।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जिले में 121 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, सड़क हादसे रोकने के लिए प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान
फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर
पुणे में पानी के टैंकरों के लिए जल्द लागू होगी SOP; रेट बोर्ड और जीपीएस अनिवार्य, वानवडी में बनेंगे 3 नए पुल
पुणे: नसरापुर में मासूम से दरिंदगी और हत्या मामले में भीमराव कांबले दोषी करार, 15 दिनों में दायर हुई थी चार्जश
दुकान के पास मिला लावारिस बैग
टाइगर पॉइंट पर एक दुकान के पास श्रेया का बैग लावारिस हालत में मिला, जिसमें उसका आईडी कार्ड, मोबाइल फोन और लैपटॉप मौजूद थे। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद श्रेया की तलाश तेज की गई।
खोजी कुत्ते ने दी अहम जानकारी
पुणे ग्रामीण पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के लिए खोजी कुत्ते ‘दुर्गा’ की मदद ली। श्रेया के रुमाल से गंध सूंघने के बाद कुत्ता एक गहरी खाई की ओर इशारा करता हुआ गया। इसके बाद ‘शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम’ की मदद से खाई में सर्च अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू टीम ने निकाला शव
काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने खाई से श्रेया का शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें :- खराड़ी-वाघोली ट्रैफिक से राहत की उम्मीद, 3624 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
आत्महत्या, हादसा या साजिश?
पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज की है। परिजनों के अनुसार, श्रेया के अकेले घूमने को लेकर घर में कुछ समय से मतभेद चल रहे थे। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी आपराधिक साजिश-तीनों पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।
