MSRDC Land Deal: मुंबई की कीमती जमीनें अदानी को सौंपने का आरोप, वर्षा गायकवाड का सरकार पर हमला

Maharashtra Politics: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने आरोप लगाया है कि मुंबई की कीमती सरकारी जमीनें सुनियोजित तरीके से अदानी समूह को सौंपी जा रही हैं, जिसमें MSRDC की 24 एकड़ जमीन भी शामिल है।
bmc-mumbai-development-fund-row-varsha-gaikwad-allegation
वर्षा गायकवाड (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मुंबई की सबसे कीमती सरकारी जमीनें "सुनियोजित तरीके से" एक ही उद्योग समूह को सौंपी जा रही हैं।

विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, धारावी, देवनार डंपिंग ग्राउंड, मोतीलाल नगर, एयर इंडिया कॉलोनी, मदर डेयरी और सॉल्ट पैन के बाद अब महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल की बांद्रा रिक्लेमेशन स्थित 24 एकड़ जमीन भी अनियमित तरीके से अदानी समूह को दे दी गई है।

24 एकड़ जमीन का मामला

  • एमएसआरडीसी ने अपना खुद का दफ्तर खाली कर दादर के कोहिनूर स्क्वायर में 2.15 करोड़ मासिक किराये पर कार्यालय लिया, जबकि सी लिंक के पास स्थित बांद्रा रिक्लेमेशन की इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 8,000 करोड़ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतना बड़ा फैसला कैबिनेट में क्यों नहीं रखा गया और केवल एक बोर्ड मीटिंग में ही जमीन हस्तांतरण की जल्दबाजी क्यों दिखाई गई।
  • उनका आरोप है कि नए टीडीआर नियमी समेत कई प्रावधानों को उद्योग समूह के फायदे के अनुसार ढाला गया। अब तक 3,000 से 4,000 एकड़ मुबई की जमीन सौंप दी गई है और जल्द ही वे इस पूरे सौदे के दस्तावेजी सबूत सार्वजनिक करेंगी।

गायकवाड ने इसे मुंबई को अदानीकरण" की साजिश बताते हुए कहा कि जनता का ध्यान जाति और धर्म के मुद्दों में उलझाकर शहर को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है।

बुलेट ट्रेन परियोजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 3 लाख करोड़ की अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के बजाय मुंबई की लोकल ट्रेन और बेस्ट बसों को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com