Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai: कांदिवली की अग्रवाल रेजिडेंसी में आग, 8 लोग झुलसे; फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू

Mumbai News: मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्थित ‘अग्रवाल रेजिडेंसी’ में रविवार सुबह लगी भीषण आग में 8 लोग घायल हुए। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। तीन की हालत गंभीर।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 26, 2025 | 02:34 PM

कांदिवली की अग्रवाल रेजिडेंसी में आग (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Kandivali Fire News: मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्थित शंकर लेन में स्थित एक ऊंची रिहायशी इमारत ‘अग्रवाल रेजिडेंसी’ में रविवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई। यह इमारत ग्राउंड प्लस 16 मंजिला है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए धुआं फैल गया था।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, यह आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित रूम नंबर 205 में लगी थी। आग मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वायरिंग, इंस्टॉलेशन और लकड़ी के फर्नीचर तक सीमित थी। हालांकि, आग के कारण धुआं तेजी से फैल गया, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सिर्फ 20 मिनट में आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए इमारत में फंसे 8 लोगों को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम

बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया

महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव

बचाए गए लोगों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे (जिसमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं) थे। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घायलों का विवरण

हादसे में घायल हुए सभी 8 लोगों को तुरंत नजदीकी टुंगा हॉस्पिटल, मालाड (पश्चिम) में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान चिंतन अभय कोठारी (45), ख्याति चिंतन कोठारी (42), ज्योति अभय कोठारी (66), पार्थ कोठारी (39), ऋद्धि पार्थ कोठारी (36), आयरा पार्थ कोठारी (6), प्रांज पार्थ कोठारी (3) और महावीर चिंतन कोठारी (7) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:- कैदियों के बोझ से कराहती जेलें, आर्थर रोड जेल का भी यही हाल, सेलिब्रिटी-डॉन और आतंकी रहे बंद

इनमें से तीन घायल चिंतन अभय कोठारी, ख्याति चिंतन कोठारी और ज्योति अभय कोठारी की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक इन तीनों की हालत स्थिर है।

बीएमसी (BMC) के अनुसार, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर, यह आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस और दमकल विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai kandivali fire agrwal residency 8 injured three critical

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 02:34 PM

Topics:  

  • Fire Breakout
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.