Mumbai Investment Scam: 84% रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, EOW ने वांछित आरोपी को पकड़ा

Share Market Investment Scam Mumbai: मुंबई में करोड़ों के निवेश घोटाले में EOW ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक 173 निवेशकों से 125 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हो चुका है।
mumbai-investment-scam-eow-arrest-125-crore-fraud-case
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Investment Scam EOW Arrest: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करोड़ों रुपये के निवेश घोटाले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी वेंकटेशन के। उदय्यार को 2 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को मुंबई स्थित सत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसने उसे 6 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। यह मामला 'समरा यश ट्रेडर्स एलएलपी' के मुख्य आरोपी आशीष शाह, और उसके सहयोगियों द्वारा की गई धोखाधड़ी से जुड़ा है।

Mumbai की है घटना

आरोपियों ने निवेशकों को लुभाने के लिए दावा किया था कि उनकी फर्म सेबी के साथ पंजीकृत है। उन्होंने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक साल के भीतर 84% रिटर्न देने का झांसा दिया था। शुरुआती शिकायत जयपाल कौंदर ने दर्ज कराई थी। जिनसे और अन्य निवेशकों से कुल 11.34 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।

जैसे-जैसे ईओडब्ल्यू की जांच आगे बढ़ी, इस घोटाले की भयावहता सामने आई। अब तक की जांच के अनुसार, आरोपियों ने कुल 173 निवेशकों से लगभग 125.37 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 आरोपियों (11 व्यक्ति और 3 कंपनियां) की पहचान की है।

अब तक 28.24 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई

ईओडब्ल्यू ने अब तक आरोपियों की 28.24 करोड रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है। यह मामला शुरू में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद इसे 24 फरवरी, 2025 को ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। फरार उदय्यार की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और धन के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com