डीबी मार्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में छिपे मानव तस्करी के आरोपी को पकड़ा
Human Trafficking Mumbai: मुंबई की डीबी मार्ग पुलिस ने मानव तस्करी मामले में 10 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे झारखंड के कोडरमा से पकड़ा गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुलिस प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Mumbai Human Trafficking Accused Arrested: मुंबई की डीबी मार्ग पुलिस ने मानव तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दस वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे झारखंड के कोडरमा से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगेश चंद्रदेव यादव के रूप में हुई है।
वह ग्रांट रोड स्थित ओमनीवास इमारत के कमरा नंबर 48, तीसरी मंजिल का निवासी बताया गया है। मामले में मुंबई की 34वीं सत्र अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था।
सम्बंधित ख़बरें
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
अमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट
तकनीकी जांच से मिला सुराग
पुलिस जांच के दौरान अधिकारियों ने आरोपी के पैतृक गांव का पता झारखंड के हजारीबाग जिले के जगदीशपुर में लगाया। इसके बाद जांचकर्ताओं ने उसके पिता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी के मोबाइल नंबर की पहचान की।
कॉल डाटा से खुला राज
आगे की जांच में कॉल डाटा और अन्य तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया गया। इससे पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रह रहा था और अपनी पहचान छिपाकर वहां ठिकाना बनाए हुए था।
ये भी पढ़ें :- सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र की एटीएस जांच तेज
खुफिया जानकारी से गिरफ्तारी
पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने झारखंड के कोडरमा में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
