राम मंदिर शौचालय हादसे के बाद एक्शन में , 50 BMC अनधिकृत ढांचे ध्वस्त, फ्लाईओवर के पास चला बड़ा बुलडोजर

Mumbai BMC News: मुंबई के गोरेगांव में सार्वजनिक शौचालय में जहरीली गैस से दो मौतों के बाद बीएमसी ने कार्रवाई की। फ्लाईओवर के आसपास 50 से अधिक अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।
BMC swings into action following Ram Mandir toilet accident
मुंबई बीएमसीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Goregaon Ram Mandir Station BMC Demolition Drive: मुंबई के राम मंदिर पूर्व इलाके में सार्वजनिक शौचालय में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के एक दिन बाद बीएमसी ने सोमवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की।

मनपा ने सार्वजनिक शौचालय परिसर और उसके आसपास बने अनधिकृत ढांचों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक अवैध शौचालय और ढांचे ध्वस्त किए गए।

हादसे वाला सार्वजनिक शौचालय नहीं तोड़ा गया

बीएमसी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिस सार्वजनिक शौचालय में जहरीली गैस की घटना हुई थी, उसे नहीं तोड़ा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह शौचालय सामुदायिक उपयोग के लिए है। कार्रवाई मुख्य रूप से मुरली नायर फ्लाईओवर के नीचे और उसके आसपास बने अनधिकृत ढांचों के खिलाफ की गई।

रासायनिक कचरा डालने का आरोप

मुंबई फ्लाईओवर के पास एक औद्योगिक इकाई भी स्थित है। उस पर कथित तौर पर सार्वजनिक शौचालय के भीतर रासायनिक कचरा डालने का आरोप है। बीएमसी इस मामले में संबंधित परिस्थितियों की जांच कर रही है।

BMC swings into action following Ram Mandir toilet accident
दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर होगा आसान, एलीवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रीकास्ट सेगमेंट लगाने का काम शुरू

कचरा और अतिक्रमण का भी मुद्दा

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, इन अनधिकृत ढांचों में रहने वाले कई लोग घरेलू और खतरनाक कचरा सार्वजनिक शौचालय में फेंकते थे।

इससे आसपास कचरा जमा होने के साथ सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण भी हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित निवासियों को कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किए गए थे।

BMC swings into action following Ram Mandir toilet accident
संजय राउत के पत्र का तुकाराम मुंढे ने दिया जवाब, FDA अफसरों की वसूली के मांगे सबूत

पुलिस सुरक्षा में चार घंटे चला अभियान

सोमवार सुबह करीब 8 बजे तोड़फोड़ अभियान शुरू किया गया, जो चार घंटे से अधिक समय तक चला। कार्रवाई के दौरान पुलिस सुरक्षा के बीच भारी मशीनरी, जेसीबी और क्रेन की मदद से अनधिकृत ढांचों को हटाया गया।

वैकल्पिक आवास नहीं मिलने की बात

मुंबई बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि इन ढांचों में रहने वाले लोग अनधिकृत रूप से रह रहे थे। इसलिए वे वैकल्पिक आवास के पात्र नहीं होंगे। हादसे के बाद बीएमसी की इस कार्रवाई को इलाके में सुरक्षा, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थान से अतिक्रमण हटाने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com