Ganeshotsav पर मुंबई-गोवा हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, इन तारीखों पर रहेगा प्रतिबंध

Mumbai Goa Highway Heavy Vehicle Ban: गणेशोत्सव के दौरान मुंबई-गोवा महामार्ग पर जाम रोकने के लिए 16 टन या अधिक वजन वाले भारी वाहनों की आवाजाही 11 से 26 सितंबर तक अलग-अलग चरणों में रोकी जाएगी।
Mumbai Goa Highway Heavy Vehicles Ban During Ganeshotsav
गणेशोत्सव के दौरान मुंबई-गोवा हाईवे पर भारी वाहनों पर रोक(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Heavy Vehicles Ban During Ganeshotsav: गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुचारू रखने और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर जाम से बचने के लिए 16 टन या उससे अधिक वजन वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर अलग-अलग चरणों में रोक लगाई गई है।

11 से 15 सितंबर तक पूरी रोक

गणेशोत्सव की तैयारियों और गणेश प्रतिमाओं के आगमन को देखते हुए 11 सितंबर की रात 12।01 बजे से 15 सितंबर की रात 11 बजे तक 16 टन या उससे अधिक वजन वाले ट्रक, बहु-धुरी वाहन, ट्रेलर और लॉरी जैसे भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

विसर्जन और वापसी के दौरान भी रोक

पांच दिन के गणपति विसर्जन और वापसी यात्रा के लिए 18 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी। सात दिन के गणपति तथा गौरी-गणपति विसर्जन और वापसी के लिए 19 सितंबर सुबह 8 बजे से 20 सितंबर रात 11 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 12 दिन के गणपति विसर्जन और वापसी यात्रा के लिए 25 सितंबर सुबह 8 बजे से 26 सितंबर रात 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

Mumbai Goa Highway Heavy Vehicles Ban During Ganeshotsav
महाराष्ट्र में मंत्री कार्यालयों से 625 कर्मचारियों की छुट्टी, अतिरिक्त नियुक्तियों पर सरकार ने कसा शिकंजा

माल सहित कुल वजन माना जाएगा

भारी वाहनों पर प्रतिबंध लागू करते समय वाहन की निर्धारित वजन क्षमता के साथ उसमें लदे माल को भी ध्यान में रखा जाएगा। यानी वाहन का कुल वजन 16 टन या उससे अधिक होने पर उसे प्रतिबंधित श्रेणी में माना जाएगा। प्रशासन ने यह व्यवस्था गणेशोत्सव के दौरान मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए लागू की है।

प्रतिबंध के कारण कोंकण जाने और वहां से लौटने वाले गणेश भक्तों को यात्रा के दौरान जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं और अनावश्यक यातायात बाधाओं की आशंका भी कम होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com