मुंबई बारिश ने बढ़ाई हवाई यात्रियों की चिंता, SpiceJet और IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, उड़ानों में भी होगी देरी

Mumbai Flight Travel Advisory: मुंबई में भारी बारिश के चलते SpiceJet ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। उड़ानों में देरी या रीशेड्यूलिंग की संभावना जताई गई है।
Mumbai Flight Travel Advisory In Rain
भारी बारिश के कारण स्पाइसजेट और इंडिगो की उड़ानों में देरी(सोर्स: AI)
Updated on

Flight Travel Advisory In Rain: मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए निजी विमानन कंपनी SpiceJet ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के साथ-साथ उनसे जुड़ी अन्य उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए उड़ानों में देरी या उन्हें रिशेड्यूल किए जाने की संभावना है।

SpiceJet ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन ने यात्रियों को संभावित बदलावों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विमानों को लेकर भी चर्चा

SpiceJet की ट्रैवल एडवाइजरी ऐसे समय में सामने आई है, जब एयरलाइन वित्तीय संकट से गुजर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन के चार Boeing 737-8 Max विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के लिए विमान सप्लायर कंपनियों ने DGCA से संपर्क किया है।

ये विमान लंबे समय से ऑपरेशन से बाहर हैं। SpiceJet का कहना है कि इन विमानों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने से कंपनी पर पड़ने वाला लीज रेंट का बोझ कम होगा। हालांकि, मुंबई में खराब मौसम के कारण उड़ानों पर संभावित असर को लेकर एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Mumbai Flight Travel Advisory In Rain
एक रात में दो बार कांपी धरती, महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप से मची दहशत, जानें भूकंप के दौरान कैसे बचें?

Indigo की ट्रैवल एडवाइजरी

मुंबई के अलावा कोलकाता में भी भारी बारिश के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए निजी विमानन कंपनी Indigo ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं और उड़ानों में देरी की संभावना है।

Indigo की टीमें मौसम और हालात पर लगातार नजर रख रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। एयरलाइन ने यह भी कहा कि भारी बारिश के कारण सड़क यातायात की रफ्तार धीमी हो सकती है, इसलिए यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की योजना बनानी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com