3 ब्लड बैंकों के लाइसेंस किए निलंबित, जेजे और नायर अस्पताल भी शामिल, रक्तदान के बदले घड़ी देने का मामला

Mumbai FDA Action: रक्तदाताओं को महंगी घड़ियां बांटने के मामले में FDA ने मुंबई के तीन ब्लड बैंकों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसके अलावा 17 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी निलंबित हुए।
Three Mumbai blood banks face action for giving expensive watches to blood donors
एफडीए कार्रवाई तुकाराम मुंडे, ब्लड बैंक सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रक्तदाताओं को घड़ी देने के मामले में मुंबई के 3 ब्लड बैंकों पर कार्रवाई।

  • FDA की दवा दुकानों पर जांच 4.6 गुना बढ़ी।

  • डोमिनोज समेत 17 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित।

Mumbai FDA Action Blood Banks License: अप्रैल 2026 के आसपास अल्टामाउंट रोड पर यंग स्टार कमेटी की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के प्रचार में रक्तदाताओं को महंगी घड़ी देने का वादा किया गया था।

शिकायत के बाद एफडीए की शुरुआती पूछताछ में आयोजकों और संबंधित ब्लड बैंकों ने उपहार बांटने की जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, रक्तदाताओं से पूछताछ के दौरान कई लोगों ने घड़ी मिलने की पुष्टि की।

इसके बाद एफडीए ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक का लाइसेंस पांच दिनों के लिए, जबकि जेजे अस्पताल और बी.वाई.एल. नायर अस्पताल के ब्लड बैंकों का लाइसेंस तीन-तीन दिनों के लिए निलंबित किया।

हालांकि, जेजे अस्पताल और नायर अस्पताल के ब्लड बैंकों ने निलंबन आदेश को राज्य सरकार के समक्ष चुनौती दी है। अपील पर सुनवाई होने तक उन्हें अस्थायी राहत मिली है।

दवा की दुकानों पर FDA का हंटर

आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल और मई 2026 में केवल 467 दवा दुकानों की जांच की गई थी, जिनकी मंथली एवरेज करीब 234 थी। इसके मुकाबले जून। से सितंबर के चार महीनों कुल 4,256 जांच की में गईं, जिससे इनका मंथली एवरेज बढ़कर 1,064 हो गया।

इसका मतलब है कि जांच की रफ्तार में करीब 4.6 गुना की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से टारगेट पूरा करने का रेट भी 29 परसेंट से सीधे 131 परसेंट पर पहुंच गया।

Three Mumbai blood banks face action for giving expensive watches to blood donors
पुणे में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर CM फडणवीस का जोर: बोले- चुनाव आसान नहीं, हर कार्यकर्ता लगाए ताकत

बोरीवली और अंधेरी डोमिनोज समेत 17 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

नियमों के उल्लंघन की वजह से बोरीवली और अंधेरी डोमिनोज समेत 17 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित हुए हैं। इनमे अमीना हॉटेल, गोवंडी, आशीर्वाद सुपर स्टोर, कांदिवली (पश्चिम), ज्युबिलंट फूडवर्क्स लिमिटेड, परेल, ज्युबिलंट फूडवक्र्स लि. (डॉमिनोज), अंधेरी (पूर्व),

ज्युबिलंट फूडवर्क्स लि. (डॉमिनोज), बोरिवली (पश्चिम), थैंक्सगिव्हिंग पेंटिसरी एंड कन्फेक्शनरी, शिवडी, स्वीट नाइफ रेस्टो प्रा. लि., मालाड (पश्चिम), जय कल्याण कॅन्टीन, जुहू, पेंशन रेस्टॉरंट प्रा. लि. (कार्निव्हल बाय ट्रेसिंड), सांताक्कुज (पश्चिम), राजस्थान रेस्टॉरंट, खार (पश्चिम), दार्जिलिंग लेपचा मोमोज, अंधेरी (पश्चिम) आदि शामिल है।

Three Mumbai blood banks face action for giving expensive watches to blood donors
मुंबई-बेंगलुरु के बीच जल्द दौड़ेगी पहली स्लीपर वंदे भारत: 16 घंटे में तय होगा सफर, बचेंगे 6 घंटे

जून से सितंबर तक बढ़ा एक्शन

हाल ही में जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल और मई के मुकाबले जून से सितंबर 2026 के बीच दवा कंपनियों और दुकानों पर की गई कार्रवाई में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को महंगी घड़ियां उपहार में देने के मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मुंबई शहर के तीन ब्लड बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इनमें जेजे अस्पताल, नायर अस्पताल और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक शामिल हैं। प्रशासन ने इसे रक्तदान से जुड़े नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित संस्थानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com