मुंबई के जेजे अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी भवन का निर्माण अटका, लागत बढ़कर ₹778 करोड़ हुई, उद्घाटन का इंतजार

Mumbai Hospital News: भायखला के सर जेजे अस्पताल में 1,200 बिस्तरों वाला नया सुपर स्पेशियलिटी भवन लगातार लटक रहा है। निर्माण में देरी से परियोजना की लागत ₹407 करोड़ से बढ़कर ₹778 करोड़ हो गई है।
Construction of super-specialty building at Mumbai's JJ Hospital stalled
सर जेजे अस्पताल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Sir JJ Hospital Super Speciality Building Delay Mumbai: भायखला स्थित सर जेजे अस्पताल परिसर में बन रहा नया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल लंबे समय से मरीजों और डॉक्टरों के लिए इंतजार का विषय बना हुआ है।

वर्ष 2019 में इसकी आधारशिला रखी गई थी और जुलाई 2020 में निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश जारी हुआ था। शुरुआती योजना के अनुसार काम 36 महीने में पूरा होना था, लेकिन तय समय सीमा लगातार आगे बढ़ती गई।

वर्ष 2023 में निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा 30 मार्च 2025 तक बढ़ाई गई थी। उस समय अस्पताल प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण की धीमी गति को लेकर कई स्तर पर समीक्षा की गई थी।

वर्ष 2025 के महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में भी जेजे अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी भवन में देरी का मुद्दा उठा था। विधायकों ने 1,200 बिस्तरों वाले इस भवन का काम धीमी गति से चलने पर सवाल उठाए थे।

अस्पताल के अधिकारियों का दावा, जल्द होगा पूरा

सरकार ने निर्माण एजेंसी और लोक निर्माण विभाग के बीच समन्वय के जरिए काम समय पर पूरा करने की बात कही थी। इस बीच वर्ष 2025 में भवन के लिए फर्नीचर संबंधी काम की निविदा भी जारी की गई।

निविदा में काम पूरा करने के लिए 365 दिनों की अवधि निर्धारित की गई थी। इससे संकेत मिलता है कि भवन को पूरी तरह मरीजों के लिए खोलने से पहले कई जरूरी काम अभी बाकी थे।

Construction of super-specialty building at Mumbai's JJ Hospital stalled
मुंबई के गोरेगांव में सार्वजनिक शौचालय में जहरीली गैस से 2 युवकों की मौत, कंपनी मालिक गिरफ्तार, FIR दर्ज

जून 2026 की रिपोटों में अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग को लगभग पूरा होने के करीब बताया।

हालांकि, अस्पताल को मरीजों के लिए औपचारिक रूप से कब शुरू किया जाएगा, इसकी स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल कायम है कि तारीख पर तारीख मिलने के बाद मुंबई शहर को यह नया अस्पताल आखिर कब मिलेगा।

Construction of super-specialty building at Mumbai's JJ Hospital stalled
मुंबई के कूपर और ट्रॉमा केयर अस्पताल में मिलेगी सस्ती जेनेरिक दवाएं, मरीजों का घटेगा इलाज का खर्च

लागत में भारी बढ़ोतरी

  • समय पर काम ना होने के कारण अस्पताल की अनुमानित लागत में भी काफी इजाफा हो गया है।

  • शुरू में लागत 407 करोड़ के आस-पास आंकी गई थी लेकिन लगातार काम में हो रही देरी की वजह से अब इसकी लागत 778 करोड़ तक पहुँच गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com