लश्कर-ए-जिहादी के नाम पर फैलाई अफवाह, मुंबई में आतंकी हमले की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
Mumbai News: मुंबई ट्रैफिक पुलिस को आतंकी हमले की झूठी धमकी देने वाला अश्विनी नोएडा से गिरफ्तार। लश्कर-ए-जिहादी और 400 किलो RDX की फर्जी सूचना भेजी थी।
- Written By: आकाश मसने
धमकी देने वाला आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Bomb Blast Warning: मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर आतंकी हमले की झूठी धमकी देने वाले आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अश्विनी के रूप में हुई है। नोएडा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश भेजा था। इस संदेश में दावा किया गया था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकवादी मुंबई में घुस आए हैं और 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स लगाकर बड़े विस्फोट की साजिश रच रहे हैं, जिससे भारी जनहानि हो सकती है।
नाेएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
धमकी भरे संदेश के बाद, मुंबई पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू कर दी। तकनीकी जाँच और साइबर ट्रैकिंग के ज़रिए संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई गई। जाँच में सामने आए तथ्यों के आधार पर, मुंबई पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद नोएडा पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और कार्रवाई करते हुए आरोपी अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
यह भी पढ़ें:- MSP के लिए कपास केंद्र जरूरी, पूर्व सांसद रामदास तडस ने मंत्री गिरिराज सिंह से की मांग
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजे गए संदेश में दावा किया गया था कि 34 वाहनों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर दहल जाएगा। संदेश में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का ज़िक्र था और कहा गया था कि इस विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
यह पहली बार नहीं है जब ऐसी धमकी दी गई हो। इससे पहले, 22 अगस्त को मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। यह धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँच गया और पूरे मंदिर परिसर की गहन जाँच की गई। हालाँकि, जाँच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
