CSMT पुनर्विकास परियोजना: 56 पेड़ों की कटाई और 72 का ट्रांसप्लांटेशन, बदले में लगेंगे 2,463 पौधे

Mumbai Tree Cutting: सीएसएमटी स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 128 पेड़ों को हटाने की मंजूरी मिली। बीएमसी वृक्ष प्राधिकरण के फैसले पर विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध।
128 trees will be affected by the CSMT redevelopment
पेड़ कटाई मुंबईसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • CSMT पुनर्विकास में 128 पेड़ों पर पड़ेगा असर।

  • 56 पेड़ काटने और 72 पेड़ों के स्थानांतरण को मंजूरी।

  • भरपाई के लिए 2,463 नए पौधे लगाने का प्रस्ताव।

CSMT Station Redevelopment Tree Cutting Mumbai: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास की योजना के तहत क्षेत्र के 128 पेड़ों पर असर पड़ेगा।

इनमें से 56 पेड़ों को काटने और 72 पेड़ों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई है। बीएमसी की वृक्ष प्राधिकरण समिति ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

2,463 नए पौधे लगाने का दावा

आरएलडीए की ओर से यह प्रस्ताव दूसरी बार समिति के सामने पेश किया गया था। इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) मॉडल के तहत होने वाले पुनर्विकास कार्य के लिए इन पेड़ों को हटाना जरूरी बताया गया है। इससे पहले भी इसी भूखंड को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें पेड़ों के संरक्षण का दावा किया गया था। हालांकि, बाद में किए गए निरीक्षण के दौरान मौके पर कई पेड़ नहीं मिले थे।

इस बार पेड़ों की कटाई की भरपाई के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रभावित पेड़ों के बदले 15 दिनों के भीतर कुल 2,463 नए पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए ठाकुर्ली और दिघा में जमीन तय की गई है। संबंधित एजेंसी को इन पौधों की सात साल तक देखभाल करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

128 trees will be affected by the CSMT redevelopment
पुणे जिला परिषद में कल होगा अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह समेत दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

पुराने पौधारोपण का हिसाब मांगकर विपक्ष ने जताया विरोध

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने पहले लगाए गए पौधों का हिसाब मांगा और प्रस्ताव में पेड़ों की उम्र कम दर्शाए जाने पर सवाल उठाए। आपत्तियों और विरोध के बावजूद बहुमत के आधार पर समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

वृक्ष प्राधिकरण समिति की नेता विपक्ष किशोरी पेडणेकर ने कहा कि सीएसएमटी के पुनर्विकास में पेड़ों का संरक्षण नहीं होना चिंताजनक है। विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

128 trees will be affected by the CSMT redevelopment
मुंबई के KEM अस्पताल की 8 लिफ्ट बंद, 2,422 पद खाली; स्वास्थ्य समिति ने मांगी 10 दिन में रिपोर्ट

नगरसेवक प्रमोद सावंत ने भी पेड़ों की उम्र को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएसएमटी ऐतिहासिक महत्व की इमारत है। मुंबई स्टेशन का निर्माण 1888 में हुआ था और 1950 के आसपास इसका विस्तार किया गया था। इसके बावजूद प्रस्ताव में एक भी पेड़ की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं बताई गई है।

इस फैसले के बाद सीएसएमटी के पुनर्विकास और शहर की हरियाली के संरक्षण को लेकर बहस तेज हो गई है। अब प्रस्तावित पौधारोपण और उनकी सात साल तक देखभाल की व्यवस्था पर नजर रहेगी।