मुंबई क्राइम ब्रांच और BMC की बड़ी कार्रवाई: 10 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, कई इलाकों के क्लीनिकों पर छापा

Mumbai Crime Branch: मुंबई क्राइम ब्रांच और BMC ने बिना वैध डिग्री के इलाज करने वाले 10 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। भांडुप, कुर्ला और मानखुर्द समेत कई इलाकों के क्लीनिकों से दवाएं जब्त।
Major crackdown by Mumbai Crime Branch and BMC 10 fake doctors arrested
बीएमसी छापा फर्जी डॉक्टरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai BMC Raid Fake Doctors Quacks Arrested: नीम हकीम खतरे-ए-जान की कहावत को सच साबित करने वाले कथित फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बिना वैध मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के इलाज करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत क्राइम ब्रांच यूनिट-7 ने BMC के मेडिकल अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई में 10 कथित फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

कई इलाकों में चला संयुक्त अभियान

पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और BMC की टीम ने भांडुप, मानखुर्द, कुर्ला, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर समेत कई इलाकों में क्लीनिकों की जांच की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना वैध डिग्री या महाराष्ट्र मेडिकल बोर्ड में पंजीकरण के मरीजों का इलाज कर रहे थे।

क्लीनिकों से दवाएं जब्त

पुलिस के अनुसार, संतोष हेल्थ क्लिनिक, विनायक हेल्थ क्लिनिक, हमदम दवाखाना और कोहिनूर दवाखाना समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इन स्थानों से बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं। कुछ क्लीनिकों से एक्सपायर हो चुकी दवाएं भी मिलने की बात सामने आई है।

Major crackdown by Mumbai Crime Branch and BMC 10 fake doctors arrested
महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों के भोजन की गुणवत्ता जांचेगी 9 सदस्यीय समिति, 30 अक्टूबर तक देनी होगी रिपोर्ट

एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी दवाएं देने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, कथित आरोपी बिना आवश्यक योग्यता और पंजीकरण के एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी दवाएं मरीजों को दे रहे थे। पुलिस का आरोप है कि कुछ स्थानों पर विशेष बीमारियों का इलाज कराने आने वाले मरीजों से भारी फीस भी वसूली जा रही थी।

गोवंडी और शिवाजीनगर पर भी नजर

मुंबई क्राइम ब्रांच की नजर अब गोवंडी, शिवाजी नगर, जाकिर हुसैन नगर और बैगनवाड़ी जैसे इलाकों पर है। पुलिस के अनुसार, इन क्षेत्रों में ऐसे लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो कथित तौर पर इंटरनेट या यूट्यूब से जानकारी लेकर चिकित्सा प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की तैयारी है।

Major crackdown by Mumbai Crime Branch and BMC 10 fake doctors arrested
सायन कोलीवाडा जीटीबी नगर पुनर्विकास को म्हाडा की मंजूरी, 1200 विस्थापितों को 635 वर्ग फुट के घर और किराया

मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बिना आवश्यक योग्यता चिकित्सा सेवाएं देने वाले लोगों को लेकर मरीजों की सुरक्षा का मुद्दा भी सामने आया है। क्राइम ब्रांच और मुंबई बीएमसी की टीम आने वाले दिनों में ऐसे संदिग्ध क्लीनिकों की जांच जारी रख सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com