तारदेव-नागपाड़ा-मुंबई सेंट्रल फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, CM फडणवीस ने दी बड़ी राहत, अब जाम से मिलेगा छुटकारा
Mumbai Central Flyover: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई सेंट्रल में 333 मीटर लंबे नए फ्लाईओवर का डिजिटल उद्घाटन किया। 15 महीने में तैयार यह पुल दक्षिण मुंबई में यातायात की बड़ी बाधाओं को दूर करेगा।
- Written By: आकाश मसने
तारदेव-नागपाड़ा-मुंबई सेंट्रल फ्लाईओवर का उद्घाटन करते CM फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis Inaugurated Tardeo-Nagpada-Mumbai Central Flyover: दक्षिण मुंबई के निवासियों और यात्रियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनिर्मित तारदेव-नागपाड़ा-मुंबई सेंट्रल फ्लाईओवर का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।
130 साल पुराने पुल का आधुनिक विकल्प
गौरतलब है कि मुंबई सेंट्रल स्थित ब्रिटिश काल के 130 साल पुराने जर्जर पुल को असुरक्षित घोषित कर तोड़ दिया गया था। इसके बाद से पिछले दो वर्षों से इस मार्ग पर पूर्व-पश्चिम संपर्क पूरी तरह बाधित था। तारदेव-नागपाड़ा-मुंबई सेंट्रल फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल यह संपर्क बहाल हुआ है, बल्कि बेलासिस रोड, ग्रांट रोड और महालक्ष्मी स्टेशन के आसपास होने वाले भारी ट्रैफिक जाम से भी यात्रियों को मुक्ति मिलेगी।
🔸CM Devendra Fadnavis and DCM Eknath Shinde inaugurate the railway overbridge near Mumbai Central Railway Station (online).
MLA Gopichand Padalkar and other dignitaries were present. 🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या हस्ते मुंबई सेंट्रल रेल्वे… pic.twitter.com/ocBJnmM8yN — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) February 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
इंजीनियरिंग का कमाल और रिकॉर्ड निर्माण
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने इस परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आमतौर पर बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में देरी देखी जाती है, लेकिन बीएमसी ने इस फ्लाईओवर को महज 15 महीने और 6 दिन के रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया। विज्ञप्ति के अनुसार, टेंडर की शर्तों के मुताबिक काम अभी भी समय सीमा से 4 महीने पहले ही खत्म कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- वीर सावरकर पुण्यतिथि: काला पानी की वो खौफनाक सजा और आत्मार्पण की अनसुनी कहानी, कैसे विनायक बने स्वातंत्र्यवीर?
फ्लाईओवर की तकनीकी विशेषताएं
- कुल लंबाई: 333 मीटर (पूर्वी हिस्सा: 138.39 मीटर, पश्चिमी हिस्सा: 157.39 मीटर)।
- रेलवे ट्रैक के ऊपर: 36.90 मीटर का हिस्सा रेलवे क्षेत्र में आता है।
- चौड़ाई: यह सड़क 7 मीटर चौड़ी है, जिसके दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त फुटपाथ दिए गए हैं।
- कनेक्टिविटी: यह पुल सीधे तौर पर तारदेव, नागपाड़ा और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को आपस में जोड़ता है।
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से डॉ. दादासाहेब भडकामकर मार्ग और पाथे बापूराव मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, जिससे यात्रा के समय में भारी बचत होने की उम्मीद है।
