Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द

Mumbai Local Train: मुंबई में रविवार को मध्य रेल की मेन और हार्बर लाइन पर इंजीनियरिंग व रखरखाव कार्य के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। माटुंगा-मुलुंड और CSMT-चुनाभट्टी/बांद्रा पर कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
mumbai central railway mega block main harbour line local trains
मध्य रेल मेगा ब्लॉक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Mega Block: मध्य रेलवे, मुंबई मंडल पर रविवार को इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्य के लिए मेन लाइन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक संचालित होगा। इस कारण लोकल ट्रेन सेवाओं में बड़े बदलाव होंगे और कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

मेन लाइन: माटुंगा-मुलुंड सेक्शन प्रभावित

माटुंगा और मुलुंड के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। डाउन स्लो लाइन पर CSMT से 10.14 बजे से 3.32 बजे तक चलने वाली लोकल ट्रेनों को माटुंगा-मुलुंड के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड पर रुकेंगी।

मुलुंड के बाद फिर डाउन स्लो पर आकर अपने गंतव्य तक करीब 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। इसी तरह अप स्लो की ठाणे से 11.07 बजे से 3.51 बजे तक की ट्रेनें मुलुंड से अप फास्ट पर चलेंगी। ये मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन पर रुकेंगी और माटुंगा से वापस अप स्लो पर आएंगी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक CSMT से आने-जाने वाली सभी अप-डाउन लोकल ट्रेनें लगभग 15 मिनट देरी से चलेंगी।

mumbai central railway mega block main harbour line local trains
मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर बोले गृहमंत्री शाह - दुनिया ने सराही मोदी सरकार की जीरो टॉलेरेंस की नीति

हार्बर लाइन: CSMT से बांद्रा/चुनाभट्टी तक सेवाएं रद्द

CSMT-चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर 11.40 बजे से 4.40 बजे तक और अप लाइन पर 11.10 बजे से 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

इस दौरान CSMT से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए 11.16 बजे से 4.47 बजे तक और बांद्रा/गोरेगांव के लिए 10.48 बजे से 4.43 बजे तक की डाउन सेवाएं रद्द रहेंगी।

पनवेल/बेलापुर/वाशी से CSMT की 9.53 बजे से 3.20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से CSMT की 10.45 बजे से 5.13 बजे तक की अप सेवाएं भी नहीं चलेंगी।

वैकल्पिक व्यवस्था

ब्लॉक के दौरान पनवेल और कुर्ला प्लेटफॉर्म 8 के बीच 20 मिनट के अंतराल पर विशेष लोकल चलाई जाएंगी। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हार्बर लाइन के पास मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति होगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को पश्चिम रेलवे भी बांद्रा-गोरेगांव के बीच सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक शैडो ब्लॉक लेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय से पहले योजना बनाकर यात्रा करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com