

Mumbai BMC Officer Rape Case Arrest: देश की आर्थिक राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीएमसी के K ईस्ट वार्ड में तैनात, सहायक मनपा आयुक्त को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान 'नितिन शुक्ला' के रूप में हुई है। इस घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। विक्रोली पार्क साइड पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शुक्ला ने उससे शादी करने का वादा किया था।
इसी वादे की आड़ में वह पिछले तीन वर्षों से 32 वर्षीय महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद अधिकारी ने उससे दूरी बना ली और अंततः विवाह के प्रस्ताव को पूरी तरह ठुकरा दिया।