मानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
Mumbai BMC HI Tech Drainage Machines: मुंबई में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी 191 करोड़ रुपये की लागत से 20 आधुनिक सक्शन जेटिंग मशीनें खरीदने जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: फाइल फोटो)
Mumbai BMC HI Tech Drainage Machines Update: मुंबई शहर और उपनगरों की वर्षा जल निकासी प्रणाली (ड्रेनेज सिस्टम) की हाईटेक सफाई तथा जलभराव की स्थिति में तेजी से पानी निकालने के लिए बीएमसी ने 180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अत्याधुनिक ‘सक्शन जेटिंग संयुक्त मशीनें खरीदने का बड़ा फैसला लिया है।
गाद निकालने, कचरे का मौके पर ही पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) करने और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में शक्तिशाली पंप की तरह पानी निकालने में सक्षम ऐसी 20 आधुनिक मशीनें जल्द ही बीएमसी के बेड़े में शामिल होंगी।
इस संबंध में प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए स्थायी समिति के समक्ष रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में मानसून के दौरान एक ही दिन में 200 से 300 मिमी या उससे अधिक वर्षा कई बार दर्ज की गई है। ऐसी भारी बारिश के कारण उन क्षेत्रों में भी गंभीर जलभराव हुआ, जहां पहले कभी पानी नहीं भरता था।
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
नासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
कई पुरानी मशीनों का उपयोग काल खत्म
आपातकालीन परिस्थितियों में जमा पानी निकालने के लिए बीएमसी को ट्रॉली पर लगे जूस पंप और बड़े वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती है, जिससे काफी समय लगता है। सर्वोच्च न्यायालय के 8 वर्ष पुराने वाहनों को हटाने संबंधी नियमों के कारण बीएमसी की कई पुरानी मशीनों का उपयोगकाल भी समाप्त होने वाला है।
191 करोड़ की लागत से तैयार होगी ये परियोजना
ई-निविदा प्रक्रिया में मे मेट्रो वेस्ट हैडलिंग प्रा लि व मे टीपीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर लि। ने तकनीकी पात्रता हासिल की थी। इनमें मे। मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग ने जीएसटी छोड़कर 178 करोड़ 53 लाख 98 हजार 130 रुपये की सबसे कम बोली लगाई। 18 प्रतिशत जीएसटी अगले 5 वर्षों के संचालन एवं समग्र रखरखाव खर्च सहित इस परियोजना की कुल लागत लगभग 191 करोड़ होगी।
ये भी पढ़ें :- US-ईरान तनाव का असर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर, फिर टल सकती है इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत
कुल 20 आधुनिक मशीने मिलेंगी। इनमें 28 टन क्षमता वाले वाहनों पर स्थापित 11,000 लीटर क्षमता की 7 मशीने, 18.5 टन वाहनों पर 8,000 लीटर क्षमता की 7 मशीने तथा 9 टन के छोटे वाहनों पर स्थापित 3,000 लीटर क्षमता की 6 मशीने शामिल है। 3,000 लीटर क्षमता वाली छोटी मशीनें विशेष रूप से उपनगरों की संकरी सड़कों, तंग गलियों में स्थित वर्षा जल निकासी नालों की सफाई के लिए उपयोगी साबित होंगी।
