मुंबई महापालिका में 56 हजार से ज्यादा पद खाली, नई भर्ती प्रक्रिया की मांग तेज
BMC Recruitment 2026: मुंबई महापालिका में 56 हजार से अधिक पद खाली हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद कर्मचारियों की कमी से कामकाज प्रभावित होने की बात सामने आई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी (फोटो क्रेडिट-X)
BMC Vacant Posts Update: देश की सबसे बड़ी और अमीर मुंबई महापालिका को कामकाज के लिए कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि बीएमसी के विभिन्न विभागों में 56 हजार से ज्यादा पद खाली हैं।
उल्लेखनीय है कि सर्विस एंट्री रूल्स में बदलाव को लेकर हाल ही में सह्याद्री गेस्ट हाउस की बैठक में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जल्द ही राज्य में नई भर्ती प्रक्रिया के तहत 70 हज़ार पदों को भरने की घोषणा की थी। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव होने के बाद मनपा में बीजेपी की सत्ता आ गई है। इसी के साथ अब हजारों की संख्या में खाली पोस्ट भरने की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है।
बीएमसी में 9 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया
बताया गया कि मुंबई महापालिका में लगभग 9,225 पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मनपा प्रशासन के अनुसार 56 हज़ार से ज़्यादा पोस्ट खाली हैं। म्युनिसिपल एम्प्लॉइज वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट संजय कांबले-बापरकर ने बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन लूडो ऐप पर दोस्ती शादी का वादा, घर से 10 लाख लेकर फरार हुई SSC छात्रा, इंस्टाग्राम से मिला सुराग
छगन भुजबल का दिल्ली जाना तय, भतीजे को राज्य में मिलेगा मंत्रिपद, फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद हलचल तेज
‘पैसों से नहीं प्यार से जीती जाती है जनता’; सुप्रिया सुले के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप पर सीएम फडणवीस का पलटवार
मुंबई में दिल्ली हादसे के बाद BMC सख्त, होटलों-बारों में 20 जून तक चलेगा जांच अभियान; अवैध निर्माणों पर एक्शन
इतनी पोस्ट है मंजूर
बीएमसी एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार मनपा के अलग-अलग विभागों में कुल 1,45,256 मंजूर पद हैं। जिनमें से 89,130 पद भरे हैं। जबकि 56,126 पद खाली हैं।
इस समय ग्रेटर मुंबई कॉर्पोरेशन में अलग-अलग कैडर में कुल 9,295 पदों पर रिक्रूटमेंट प्रोसेस चल रहा है। जिनमें से 5,486 पदों पर भर्ती प्रोसेस पूरा हो चुका है। प्रशासन ने साफ कहा है कि बाकी पदों आवश्यकता को देखते हुए अलग अलग फेज में भर्ती की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- विरार ओवरब्रिज पर बैन के बावजूद दौड़ी प्राइवेट बस, फोटो खींचने पर पुलिस ने नागरिक का मोबाइल छीना
हाल ही में पेश किए गए बजट में बीएमसी के खर्चों में कमी के लिए पदों को कम करने का दावा भी किया गया है। उसके पीछे तर्क है कि कंप्यूटर और एआई युग की वजह से काम के तरीकों में बड़े बदलाव हुए हैं। इसके तहत अब तक कुल 27 डिपार्टमेंट के ऑर्गेनाइज़ेशनल स्ट्रक्चर को अपडेट किया गया है। खाली पदों की स्थिति पर फिर से समीक्षा का प्लान है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
