E-Bus डिलीवरी में देरी, बेस्ट ने निजी कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Mumbai News In Hindi: ई-बस डिलीवरी में देरी और लीज दरों के विवाद से परेशान बेस्ट ने ठेकेदार कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे कई रूटों पर बस सेवाएँ प्रभावित हो रही हैं।
ई-बस डिलीवरी में देरी और लीज दरों के विवाद से परेशान बेस्ट ने ठेकेदार कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे कई रूटों पर बस सेवाएँ प्रभावित हो रही हैं।
बेस्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: बेस्ट उपक्रम ने नई इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी में लगातार हो रही देरी के कारण निजी बस निर्माताओं और ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार शुरू किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब बसों की संख्या में तेजी से कमी आने के कारण कई मार्गों पर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बेस्ट ने इस मामले में कानूनी रूप से आगे कैसे बढ़ा जाए, इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय से परामर्श मांगा है। यह गतिरोध दो प्रमुख निर्माताओं, स्विच मोबिलिटी और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक से जुड़ा है, जो वेट-लीज मॉडल के तहत बसें आपूर्ति करते हैं।

लगातार कम होती जा रही बेस्ट बसों की संख्या

वर्तमान में बेस्ट का परिचालन बेड़ा घटकर 2,638 बसों तक आ गया है। जिनमें से केवल 298 बसें बेस्ट के स्वामित्व में हैं, जबकि बाकी 2,340 बसें लीज पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह दस पुरानी बसें रिटायर होने के बाद यह संख्या और घट गई है। एक बेस्ट अधिकारी ने बताया, "उपलब्ध बसों की संख्या घटने से प्रशासन पर सेवा बनाए रखने का दबाव है। चूंकि निर्माताओं ने कई बार तय समयसीमा का उल्लंघन किया है, इसलिए बेस्ट अब जवाबदेही तय करने और आपूर्ति में तेजी लाने के लिए कानूनी कदमों पर विचार कर रहा है। विवाद का मुख्य कारण लीज किराया है। बेस्ट ने वेट-लीज संचालन के लिए ₹48 से 252 प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करने पर सहमति दी थी, लेकिन अब निर्माता 278 प्रति किलोमीटर की दर की मांग कर रहे हैं, यह कहते हुए कि बैटरी की कीमतें और परिचालन खर्च बढ़ गए हैं।

दो खेपों की आपूर्ति का ठेका

  • ओलेक्ट्रा यौनटेक को 2,100 और 2,400 एसी इलेट्रिक बसों की दो खेपी की आपूर्ति का ठेका मिला था, लेकिन बड़ी संख्या में बसे अब भी लचित है।
  • इसी तरह, स्विच मोबिलिटी ने अपने अनुबंध के तहत 200 एसी डबल डेकर ई-बसों में से 50 की आपूर्ति अभी तक नहीं की है। हाल ही में बेस्ट ने अपने बेड़े में 150 नई ई-बसे जोड़ी है और दिसंबर के अंत तक 100 और बसे मिलने की उम्मीद है।
  • ये बरी अंधेरी, जोगेश्वरी, कुल, बाद्रा, कांदिवली और बोरीवली जैसे प्रमुख रेलवे व मेट्रो नो" को जोड़ेंगी, जिससे प्रतिदिन लगभग दो लाख यात्रियों को लाभ होगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com