मुंबई ANC की बड़ी कार्रवाई: LTT स्टेशन से 12.20 करोड़ रुपये की चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Mumbai Crime Branch: मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से 12.20 करोड़ रुपये मूल्य की 12.2 किलोग्राम चरस जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Major operation by Mumbai ANC: Charas worth Rs 12.20 crore seized at LTT station
मुंबई एएनसी चरस जब्तफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में 12.20 करोड़ की चरस जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

  • LTT से 12.2 किलो चरस बरामद।

  • ANC वर्ली यूनिट ने 24-25 नवंबर की रात की कार्रवाई।

  • NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

  • सप्लाई नेटवर्क की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम यूपी रवाना।

Mumbai LTT Charas Seizure Case Update: मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की वर्ली यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की चरस जब्त की है।

पुलिस ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का कुल वजन 12 किलो 200 ग्राम बताया गया है।

एलटीटी परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वर्ली यूनिट की टीम मुंबई में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, आपूर्ति और भंडारण से जुड़े संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 24 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे से 25 नवंबर की तड़के 1:40 बजे के बीच एलटीटी परिसर में दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं।

पुलिस टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 12 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी कीमत 12,20,00,000 रुपये आंकी गई है।

Major operation by Mumbai ANC: Charas worth Rs 12.20 crore seized at LTT station
Maharashtra Weather: 27 नवंबर को सभी जिलों में मौसम शुष्क, मुंबई में गर्मी और नागपुर में प्रदूषण की चिंता

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(क), 20(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह मामला एएनसी और तिलकनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

तस्करी नेटवर्क की जांच के लिए यूपी रवाना टीम

आरोपियों से पूछताछ में मादक पदार्थ की आपूर्ति और आगे के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम मामले की आगे की जांच और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हुई है।

Major operation by Mumbai ANC: Charas worth Rs 12.20 crore seized at LTT station
मुंबई की वर्ली जेट्टी पर बनेगा आधुनिक हेलीपैड, BMC स्थायी समिति की मंजूरी, रेमंड लिमिटेड करेगी संचालन

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस उप आयुक्त पौर्णिमा चौगुले-श्रृंगी और सहायक पुलिस आयुक्त सचिन पाटील के पर्यवेक्षण में वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष साळुंखे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक दिगंबर पाटील, पुलिस उप निरीक्षक मुकुंद जाधव और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।