Mumbai Airport पर छह घंटे चला रनवे रिपेयर वर्क, 3,000 से ज्यादा लाइटिंग सिस्टम का हुआ निरीक्षण

Mumbai Airport Runway Maintainance News: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मानसून से पहले सालाना रनवे मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिया गया है। 6 घंटे चले इस अभियान में रनवे लाइटिंग सिस्टम की व्यापक जांच की गई।
Mumbai Airport Runway Maintainance Monsoon Preparation
मुंबई एयरपोर्ट रनवे मेंटेनेंस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Airport Runway Maintainance Monsoon Preparation: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अपना सालाना रनवे मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिया। जिससे मानसून से पहले ऑपरेशनल तैयारी पक्की हो गई है।

गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक छह घंटे के काम के तहत रनवे 09/27 (3448 मीटर) और रनवे 14/32 (2871 मीटर) का पूरी तरह से इंस्पेक्शन किया गया। इसकी मरम्मत के बाद अब यह पूरी तरह से चालू हो गया है।

स्टेकहोल्डर कोआर्डिनेशन से सपोर्ट

छह महीने पहले इस रिपेयर वर्क की सूचना देने से स्टेकहोल्डर कोआर्डिनेशन से सपोर्ट मिला, जिससे एयरलाइंस ने फ्लाइट शेड्यूल पहले से प्लान कर लिया था। रोज 950 से ज्यादा एयर ट्रैफिक मूवमेंट को हैंडल करने वाले एयरपोर्ट के लिए, ऐसा प्रिवेंटिव मेंटेनेंस बहुत जरूरी है।

नेटवर्क का किया इस्पेक्शन

यह पक्का करता है कि रनवे का इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार सबसे ऊंचे सेफ्टी और ऑपरेशनल स्टैंडर्ड को पूरा करे, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करें और ज्यादा बारिश वाले मानसून के दौरान ऑपरेशन को सुरक्षित रखे। काम के दायरे में पेवमेंट मेंटेनेंस, एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम और सब स्टेशन में इलेक्ट्रिक चेक, रबर हटाना, सरफेस मार्किंग और बड़े पैमाने पर ड्रेन की सफाई शामिल थी।

टेक्निकल टीमों ने रनवे इंटरसेक्शन, 3,000 से ज्यादा रनवे लाइट और लाइटिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेविगेशनल सिस्टम को सपोर्ट करने वाले जरूरी केबल नेटवर्क का भी इंस्पेक्शन किया ताकि बिना किसी रुकावट के परफॉर्मेंस सुनिश्चित हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com