मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवंबर 2025 में Mumbai Airport पर यात्रियों का ऑल टाइम रिकॉर्ड, दिल्ली- दुबई सबसे व्यस्त रूट

Mumbai International Airport News: नवंबर 2025 में मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की रिकॉर्ड तोड़ आवाजाही दर्ज की गई। 29 नवंबर को एक ही दिन में 1.76 लाख यात्रियों ने सफर किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने नवंबर 2025 में 48।88 लाख से अधिक यात्रियों को संभाला। हवाई अड्डे के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों की आवाजाही का अब तक का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया।

29 नवंबर को हवाई अड्डे पर 1।76 लाख - यात्रियों की आवाजाही हुई, जो इसके इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक रही। इसके अलावा 15 और 22 नवंबर को भी यात्रियों की संख्या 1।72 लाख से अधिक रही, जिससे नवंबर वह महीना बन गया जिसमें हवाई अड्डे के शीर्ष तीन एकदिवसीय यात्री यातायात के आंकड़े दर्ज हुए।

पूरे महीने के दौरान एयरपोर्ट ने लगभग 27,960 विमान परिचालन (एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स) संभाले। कुल यात्रियों में से 34 लाख से अधिक घरेलू यात्री थे, जबकि 14 लाख से ज्यादा यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय मार्गों का उपयोग किया।

घरेलू नेटवर्क में दिल्ली सबसे व्यस्त सेक्टर रहा

यह बढ़ोतरी त्योहारों और सर्दियों के यात्रा सीजन की मांग के कारण देखी गई। 29 नवंबर को घरेलू यात्रियों की संख्या लगभग 1.22 लाख रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 54,000 से अधिक थी। यह उपलब्धि 21 नवंबर 2025 को दर्ज किए गए एक दिन में सबसे अधिक 1,036 विमान परिचालनों के रिकॉर्ड के बाद आई।

अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में नवंबर में दुबई सबसे व्यस्त मार्ग रहा, जहां 2,09,714 यात्रियों ने यात्रा की। इसके बाद लदन हीथो (1,12,043) और अबू धाबी (1,00,284) का स्थान रहा। घरेलू नेटवर्क में दिल्ली सबसे व्यस्त सेक्टर रहा, जहां 6,09,646 यात्रियों ने सफर किया।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO