मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की कोकीन के साथ 4 विदेशी गिरफ्तार

Mumbai Airport DRI Seizes Cocaine: डीआरआई ने दो अलग-अलग अभियानों में 11.25 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। तस्करी करने के आरोप में 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं।
Mumbai Airport DRI Seizes Cocaine News
ड्रग्स की तस्करी (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Mumbai Airport DRI Seizes Cocaine News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

डीआरआई के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने दो अलग-अलग अभियानों में लगभग 11.25 करोड़ रुपये मूल्य की 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। इस मामले में अपने शरीर के भीतर कैप्सूल छुपाकर तस्करी करने के आरोप में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई के अधिकारियों ने अदीस अबाबा (इथियोपिया) से मुंबई पहुंचे एक पुरुष और एक महिला यात्री को हवाई अड्डे पर रोका था।

निगल रखे थे नशीले पदार्थों से भरे कैप्सूल

कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान, दोनों यात्रियों ने कबूल किया कि उन्होंने नशीले पदार्थों से भरे कैप्सूल निगल रखे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनके शरीर से कुल 84 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें 1.40 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन थी।

दूसरे ऑपरेशन में भी अदीस अबाबा से जुड़ा हुआ है कनेक्शन

इसी तरह के एक अन्य हालिया अभियान में डीआरआई अधिकारियों ने अदीस अबाबा से ही आए एक अन्य अफ्रीकी पुरुष और महिला यात्री को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका था। पूछताछ में इन दोनों ने भी ड्रग्स के कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की, अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद, उनके शरीर से कुल 63 कैप्सूल सुरक्षित बाहर निकाले गए, इन कैप्सूलों से 850 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4।25 करोड़ रुपये है।

Navbharat Live
navbharatlive.com