नकली पासपोर्ट से विदेश जाने की कोशिश नाकाम, मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने पकड़ा बांग्लादेशी युवक

Mumbai International Airport पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने नकली भारतीय पासपोर्ट के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंकॉक जाने की तैयारी में था।
Mumbai Airport Immigration Counter
मुंबई एयरपोर्ट इमिग्रेशन काउंटर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Airport Bangladeshi Man Arrested: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी नागरिकको गिरफ्तार किया है। जो नकली भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल करके थाईलैंड जाने की कोशिश कर रहा था।

संदिग्ध की पहचान 38 वर्षीय मार्डी लिटन के रूप में हुई है, जिसने भारत में अपनी असली पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर 'लिटन दास' रख लिया था। वह बैंकॉक में काम कर रही अपनी बांग्लादेशी प्रेमिका से मिलने जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही एयरपोर्ट पर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह 8 बजे हुई है। लिटन गोवा से मुंबई आया था और बैंकॉक के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। इमिग्रेशन काउंटर पर अपना भारतीय पासपोर्ट दिखाते इसका समय अधिकारियों को उसके पासपोर्ट पर 'ड्रिल स्टेटस' की चेतावनी दिखी।

मतलब है कि पासपोर्ट रद्द, जब्त, खोया हुआ या चोरी हुआ माना जाता है। इस चेतावनी को देखकर ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट इमिग्रेशन अधिकारी स्वामीनाथ दाते को संदेह हुआ। जांच में पता चला कि पासपोर्ट पश्चिम बंगाल के बॉर्डर क्षेत्र से जारी किया गया था। संदिग्ध को अलग करके पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लिटन सच छिपा नहीं सका और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

एजेंट को दिए थे 50,000

  • इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के शांतिपुर इलाके में बस गया और अपना नाम बदलकर लिटन दास रख लिया। लिटन ने पुलिस को बताया कि 2022 में उसने एक लोकल एजेंट को लगभग 50,000 रुपये दिए थे।
  • उस एजेंट ने नकली भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए और उसके लिए भारतीय पासपोर्ट बनवा दिया। पासपोर्ट मिलने के बाद वह गोवा चला गया, जहां उसने एक होटल में वेटर की नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के शांतिपुर इलाके में बस गया और अपना नाम बदलकर लिटन दास रख लिया।
  • लिटन ने पुलिस को बताया कि 2022 में उसने एक लोकल एजेंट को लगभग 50,000 रुपये दिए थे। उस एजेंट ने नकली भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए और उसके लिए भारतीय पासपोर्ट बनवा दिया।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com