Mumbai में बढ़ा प्रदूषण: AQI 111 पहुंचा ‘मध्यम’ श्रेणी में, देवनार सबसे ज्यादा प्रभावित

Mumbai Air Quality Index April Update: मुंबई में गर्मी के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। AQI 111 दर्ज हुआ, जबकि देवनार जैसे इलाकों में यह 179 तक पहुंच गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
mumbai-air-quality-aqi-rise-smog-pollution-april-update
मुंबई एयर क्वालिटी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Air Quality AQI Rise: अप्रैल महीने में जैसे-जैसे सूरज तपने लगा है, राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मुंबई में भी उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस बीच महानगर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से मुंबई वासियों की चिंता बढ़ गई है।

रविवार सुबह से आसमान में हल्का स्मॉग देखा गया और एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 'मध्यम' कैटेगरी में दर्ज किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार रविवार को मुंबई का एक्यूआई 111 रिकॉर्ड किया गया। इस स्तर पर अस्थमा, दिल की बीमारी या सांस की दिक्कत वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।

Mumbai में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने Mumbai में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। ऐसे में उमस भरी गर्मी के साथ बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है, बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल की बीमारी वाले लोगों को जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

देवनार सबसे ज्यादा प्रदूषित, 179 एक्यूआई रिकॉर्ड

शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा। देवनार में सबसे ज्यादा 179 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। उसके बाद बीकेसी-165, अंधेरी-153, बोरीवली पूर्व- 126, भायखला-115 और चेंबूर में 107 एक्यूआई दर्ज की गई। हालांकि कोलाबा में 70 एक्यूआई दर्ज की गई, जो अच्छी रही। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में वाय गुणवत्ता 'सैटिस्फैक्टरी से मॉडरेट' के बीच रही। ठाणे में 82, नवी मुंबई में 116 और कल्याण में 71 एक्यूआई दर्ज की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com