Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: बिना सहारे बन रहा 480 मीटर लंबा ब्रिज, इंजीनियरिंग का नया उदाहरण

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project में साबरमती नदी पर हाईटेक स्पीड ब्रिज तेजी से बन रहा है। बैलेंस्ड कैंटिलीवर तकनीक से तैयार यह पुल भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का नया उदाहरण बनेगा।
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project
साबरमती स्पीड ब्रिज बुलेट ट्रेन इंडिया (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project News Update: मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत साबरमती नदी पर बन रहा हाईटेक ‘स्पीड ब्रिज’ तेजी से आकार ले रहा है।

यह पुल भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक बनकर उभर रहा है, जो परियोजना की गति को और तेज करेगा। यह पुल साबरमती नदी के ऊपर लगभग 480 मीटर लंबा और करीब 36 मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। इसे पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मुख्य लाइन के समानांतर विकसित किया जा रहा है, जिससे परियोजना की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।'

बिना पारंपरिक सहारे के निर्माण

इस ब्रिज की सबसे खास बात इसकी निर्माण तकनीक है। इसे बैलेंस्ड कैंटिलीवर तकनीक के जरिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें बिना पारंपरिक सपोर्ट के बड़े स्पैन बनाए जाते हैं। इस तकनीक के इस्तेमाल से पुल की मजबूती और स्थिरता दोनों सुनिश्चित होती हैं।

आठ विशाल पियर्स का निर्माण पूरा

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत 36 मीटर ऊंचे कुल आठ पियर्स का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इनकी ऊंचाई 31 से 34 मीटर के बीच है। इनमें से चार पियर्स नदी के भीतर बनाए गए हैं, जबकि अन्य किनारों पर स्थित हैं, ताकि नदी के प्राकृतिक प्रवाह को प्रभावित न किया जाए।

प्राकृतिक संतुलन के साथ तेज निर्माण

निर्माण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित न हो। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से यह मेगा प्रोजेक्ट पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पुल तैयार होने के बाद देश की हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com