मुलुंड स्टेशन पर दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को चलती ट्रेन के आगे धक्का दिया
Mulund Station Murder Case: मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक महिला की कथित रूप से उसके पति द्वारा हत्या कर दी गई। बहस के बाद आरोपी ने पत्नी को चलती ट्रेन के आगे धक्का दिया, घटना CCTV में कैद हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Husband Pushes Wife infront Of Train In Mulund: मुलुंड रेलवे स्टेशन पर हुई एक दुखद घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। कुर्ला जीआरपी ने पुष्पा राजू गुप्ता (36) की हत्या के आरोप में उनके पति राजू गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह घटना शनिवार सुबह 10:42 बजे हुई, जब पति-पत्नी के बीच मुलुंड स्टेशन पर तीखी बहस के बाद, आरोपी ने अपनी पत्नी को चलती लोकल ट्रेन (नंबर K-35) के आगे धक्का दे दिया। यह तब हुआ जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंच रही थी।
आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें मुलुंड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। हालांकि पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है और आरोपी की तलाश की जै रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सांप का डर और मौत की धमकी; अशोक खरात ने कैसे जाल में फंसाया कारोबारी को? कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Thane Mulund New Railway Station: ठाणे में नए रेलवे स्टेशन के लिए 149 घरों पर खतरा, पुनर्वसन की मांग तेज
Ambarnath Municipal Council में हंगामा, शिवसेना-भाजपा टकराव से आमसभा फिर स्थगित
परिवहन विभाग की नई गाइडलाइन, यात्रियों से ‘ताई-मावशी’ और ‘भाऊ-काका’ कहें ड्राइवर
मृतका के भाई ने की पहचान
मृतका पुष्पा मुलुंड (पश्चिम) के रामगढ़, गौशाला रोड की रहने वाली थी। उनकी पहचान उनके भाई ने की, जो सेना में है। उन्होंने बताया कि बहन और जीजा के बीच झगड़े होते थे। इसी कारण वे बहन को यूपी वापस ले जाने आए थे। शनिवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ, पुष्पा ने उसी सुबह मुलुंड (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें :- मुंबई BMC में महिला-बाल और विधि समिति के पदों पर बिना मुकाबले चुनाव, शिवसेना-बीजेपी का वर्चस्व
भाई ने बताया कि एलटीटी जाने के लिए वे स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन आर्मी आईडी कार्ड घर पर भूल आए, इसलिए भांजे के साथ वापस कार्ड लेने लौटे। वहां गुप्ता ने दरवाजा बाहर से बंद कर उन्हें फसा दिया और चला गया। बाद में पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, स्टेशन लौटने पर उन्हें बहन की मौत की खबर मिली।
