मुंबई में देश का पहला जलवायु उत्कृष्टता केंद्र, MMRDA और UCL का समझौता, AI से होगा शहरी नियोजन

Digital Twin Urban Planning Mumbai: MMRDA और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के बीच मुंबई में देश का पहला जलवायु उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने हेतु रणनीतिक समझौता हुआ। AI से होगा शहरी नियोजन।
Country's first Centre of Climate Excellence in Mumbai: Agreement between MMRDA and UCL
फोटो सोर्स- Xसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

MMRDA UCL Partnership Climate Centre Of Excellence Mumbai: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव और भविष्य की शहरी चुनौतियों से निपटने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के बीच रणनीतिक समझौता हुआ है।

इस साझेदारी के तहत मुंबई में देश का पहला अत्याधुनिक जलवायु उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना है।

AI और डिजिटल तकनीक से होगा शहरी नियोजन

प्रस्तावित केंद्र के जरिए मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, परिवहन नेटवर्क, इमारतों और सार्वजनिक सुविधाओं की योजना तैयार करने में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरणीय डेटा विश्लेषण और डिजिटल प्रतिकृति जैसी तकनीकों को शामिल किया जाएगा।

इन तकनीकों की मदद से शहरी विकास परियोजनाओं के संभावित प्रभावों का बेहतर आकलन करने और बुनियादी ढांचे की योजना को जलवायु जोखिमों के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहेगा।

भारी बारिश और समुद्री आपदाओं से निपटने में मदद

मुंबई में भारी बारिश, जलभराव और समुद्री आपदाओं जैसी चुनौतियों को देखते हुए इस केंद्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय शोध और आधुनिक डेटा विश्लेषण के जरिए मौसम से जुड़े जोखिमों का आकलन करने तथा बुनियादी ढांचे की निगरानी को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Country's first Centre of Climate Excellence in Mumbai: Agreement between MMRDA and UCL
MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार की छुट्टी तय! पुणे में जारी छात्र आंदोलन के बीच सीएम फडणवीस ने उठाया बड़ा कदम

वैश्विक शोध को मुंबई की जरूरतों से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचा जरूरी है। उनके अनुसार, UCL के साथ हुआ समझौता वैश्विक तकनीक और शोध को मुंबई की स्थानीय जरूरतों से जोड़ने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित उत्कृष्टता केंद्र से मिलने वाले आधुनिक समाधान मुंबई महानगर क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति अधिक तैयार करने में उपयोगी हो सकते हैं।

Country's first Centre of Climate Excellence in Mumbai: Agreement between MMRDA and UCL
अंधेरी में यारी रोड-लोखंडवाला फ्लाईओवर, 30 की जगह 10 मिनट में तय होगा सफर, BMC ने रखा दिसंबर 2027 का लक्ष्य

MMRDA और UCL मिलकर तैयार करेंगे समाधान

उपमुख्यमंत्री और MMRDA के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता की मदद से मौसम संबंधी जोखिमों का अधिक सटीक आकलन और बुनियादी ढांचे की बेहतर निगरानी संभव होगी।

वहीं, MMRDA के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि UCL के साथ साझेदारी से शैक्षणिक ज्ञान, आधुनिक अनुसंधान और नवाचार को एक मंच पर लाने में मदद मिलेगी। AI और जलवायु विश्लेषण जैसी तकनीकों के जरिए शोध को व्यावहारिक शहरी समाधानों में बदलने पर जोर दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com