MMRDA को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्जत-अलीबाग समेत कई क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार

MMRDA Special Planning Authority: महाराष्ट्र सरकार ने कर्जत, नेरल, अलीबाग और पोयनाड जैसे उभरते क्षेत्रों के नियोजित विकास की जिम्मेदारी MMRDA को सौंपी है। परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
MMRDA Special Planning Authority News
MMRDA डेवलपमेंट अथॉरिटी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

MMRDA Special Planning Authority News: मुंबई महानगर क्षेत्र में नियोजित शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास को रफ्तार देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण को कर्जत, नेरल, अलीबाग और पोयनाड सहित कई उभरते विकास क्षेत्रों के लिए विशेष योजना प्राधिकरण नियुक्त किया है।

एमआरटीपी अधिनियम, 1966 के तहत जारी अधिसूचना के बाद अब इन क्षेत्रों में विकास योजना, शहरी नियोजन और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की जिम्मेदारी एमएमआरडीए संभालेगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से आवास, पर्यटन, औद्योगिक निवेश और नए आर्थिक कॉरिडोर के विकास को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

अधिसूचित क्षेत्रों में प्रदान की नियोजन व विकास की शक्तियां

नगर विकास विभाग ने महाराष्ट्र क्षेत्रीय व नगर नियोजन अधिनियम, 1966 के तहत 19 मई को दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर एमएमआरडीए को अधिसूचित क्षेत्रों में नियोजन और विकास की व्यापक शक्तियां प्रदान की है। सरकार का उद्देश्य तेजी से शहरीकरण वाले इलाकों में नियंत्रित और इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास सुनिश्चित करना है।

इन्हें मिलेगी गति

  • अधिसूचना के अनुसार रायगढ़ जिले के कर्जत और अलीबाग तालुका के गांवों के साथ ठाणे जिले के अंबरनाथ तालुका के कुछ हिस्सों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
  • अकेले कर्जत क्षेत्र में 28 राजस्व गांव अधिसूचित किए गए है। सरकार ने सिडको के अलीबाग क्षेत्र में विशेष योजना प्राधिकरण की भूमिका समाप्त कर योजना नियंत्रण एमएमआरडीए को सौंप दिया है।
  • साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचना लागू होने के बाद इन क्षेत्रों में कार्यरत मौजूदा योजना प्राधिकरणों की शक्तियां समाप्त हो जाएंगी। एमएमआरडीए अब इन क्षेत्रों के लिए विकास योजना और विकास नियंत्रण नियम तैयार कर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजेगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com