मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री

Mumbai Metro News: एमएमआरडीए के मुंबई मेट्रो नेटवर्क ने 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 5 करोड़ यात्री महज 179 दिनों में जुड़े, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि है।
Mumbai Metro sets a new record: Crosses the 30-crore passenger mark.
मुंबई मेट्रो सोर्सः सोेशल मीडिया
Updated on

Mumbai Metro 30 Crore Passengers Record: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के मेट्रो नेटवर्क ने सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि 3 अगस्त को दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह रिकॉर्ड मुंबईवासियों के बीच मेट्रो सेवाओं पर लगातार बढ़ते भरोसे और इसकी मजबूत होती कनेक्टिविटी का प्रतीक है।

179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री

एमएमआरडीए के मुताबिक, पिछले 5 करोड़ यात्री केवल 179 दिनों में मेट्रो नेटवर्क से जुड़े, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि मानी जा रही है। इसी अवधि में औसत दैनिक यात्री संख्या 2.70 लाख से बढ़कर 2.79 लाख तक पहुंच गई। यह वृद्धि दर्शाती है कि मुंबई में मेट्रो धीरे-धीरे लोगों के लिए रोजमर्रा के सफर का सबसे पसंदीदा माध्यम बनती जा रही है।

नई लाइनों और स्टेशनों से बढ़ी कनेक्टिविटी

अधिकारियों ने बताया कि 2 अप्रैल 2022 को मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से यात्री संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, 7 अप्रैल 2026 को मेट्रो लाइन-2बी (चरण-1) और मेट्रो लाइन-9 (चरण-1) के संचालन से नेटवर्क में 9 नए स्टेशन जुड़े।

इससे शहर के विभिन्न इलाकों के बीच संपर्क बेहतर हुआ और मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Mumbai Metro sets a new record: Crosses the 30-crore passenger mark.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान: मराठी भाषा संरक्षण की कार्ययोजना, लंदन में बनेगा विश्व मराठी केंद्र

मुख्यमंत्री ने बताया जनता के भरोसे का प्रतीक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस उपलब्धि को मुंबईवासियों के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि आधुनिक,

सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर लोगों के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का लक्ष्य पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र को विश्वस्तरीय और निर्बाध मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना है।

यात्री संख्या में लगातार हो रही रिकॉर्ड बढ़ोतरी

एमएमआरडीए के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती 50 लाख यात्रियों के दौर की तुलना में आज औसत दैनिक यात्री संख्या लगभग 9.4 गुना बढ़ चुकी है। वहीं, 10 करोड़ से 15 करोड़ यात्रियों वाले चरण की तुलना में मौजूदा दैनिक यात्री संख्या में 23 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

अधिकारियों का मानना है कि आने वाले वर्षों में नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने के साथ यह संख्या और तेजी से बढ़ेगी, जिससे मुंबई में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित तथा सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com