- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Minister Ashish Shelar Slams Uddhav And Raj Thackeray Over Hindi Controversy
‘2022 में उद्धव ने किया था स्वीकार और अब…’, हिंदी विवाद पर भड़के मंत्री शेलार
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के खिलाफ विद्रोह तेज हो चला है। शिवसेना यूबीटी और मनसे के आंदोलन का ऐलान करने के बाद मंत्री आशीष शेलार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है।
- Written By: प्रिया जैस

मंत्री आशीष शेलार (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के विरोध में माहौल गरमा गया है। राज्य की स्कूलों में त्रिभाषा फॉर्मूला लागू करने के खिलाफ शिवसेना यूबीटी से उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से राज ठाकरे ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इस पूरे मुद्दे पर भाजपा मंत्री आशीष शेलार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
त्रिभाषा सूत्र में हिंदी को तीसरा स्थान देने के मामले में मंत्री आशीष शेलार कहते हैं, “2022 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए, यह उद्धव ठाकरे ही थे जिन्होंने आयोग की रिपोर्ट के आधार पर त्रिभाषा सूत्र में हिंदी को शामिल करने की बात स्वीकार की थी। उद्धव ठाकरे को यह याद रखना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पहली बार 1968 में कांग्रेस सरकार के दौरान पेश की गई थी, कांग्रेस में उद्धव के सहयोगियों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए।”
केंद्र सरकार ने दिया शास्त्रीय भाषा का दर्जा – शेलार
शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा संयुक्त विरोध प्रदर्शन पर, मंत्री आशीष शेलार ने कहा, “विरोध मार्च निकालना सभी का अधिकार है, चाहे राज ठाकरे अकेले करें, संयुक्त रूप से करें या किसी तीसरे पक्ष को साथ लेकर आएं, इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन यह स्पष्ट है कि इस राज्य में एकमात्र अनिवार्य भाषा मराठी है। भाजपा मराठी भाषा के प्रति दृढ़ और प्रतिबद्ध है। भाजपा और केंद्र सरकार ने ही मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘जनता त्रस्त मोदी मस्त’: नागपुर में शिवसेना UBT का अनोखा प्रदर्शन, बांटी मेलोडी चॉकलेट
मालाड में 18.30 मीटर डीपी रोड बाधा मुक्त, परियोजना प्रभावितों को मिले वैकल्पिक घर
शपथ लेने आए थे या भाषण देने? मुख्यमंत्री विजय के ‘स्टाइल’ पर प्रियंका चतुर्वेदी का मजेदार तंज
‘महाराष्ट्र में राज्यपाल ने आंकड़े गिने थे क्या?’, तमिलनाडु के राजनीतिक संकट पर अरविंद सावंत का जोरदार हमला
Mumbai, Maharashtra: Minister Ashish Shelar says, “In 2022, under the National Education Policy, it was Uddhav Thackeray, while serving as Chief Minister, who accepted the inclusion of Hindi, based on the commission’s report, within the three-language formula. Uddhav Thackeray… pic.twitter.com/lImRrk3iJF — IANS (@ians_india) June 27, 2025
लोगों से की आंदोलन में जुड़ने की अपील
आपको बताते चले कि राज्य की स्कूलों में हिंदी भाषा को तीसरी भाषा का दर्जा देने के खिलाफ मनसे और यूबीटी ने मोर्चा खोला है। इसके खिलाफ राज ठाकरे 5 जुलाई और उद्धव ठाकरे 7 जुलाई को मुंबई में भव्य आंदोलन करने जा रहे है। उद्धव ठाकरे का कहना है कि जब तक हिंदी की अनिवार्यता का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का हल्ला बोल, 5 को मनसे और 7 को UBT भरेगी हुंकार
ठाकरे ने इसके लिए सभी मराठी भाषी नागरिकों, कलाकारों, साहित्यकारों, खिलाड़ियों, छात्रों और उनके पालकों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के मराठी समर्थकों को भी इस आंदोलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है और कहा है कि यह समय हमे मराठी अस्मिता के लिए एकजुट होकर लड़ना हैं।
Minister ashish shelar slams uddhav and raj thackeray over hindi controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMमध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी बदली: अब 27 नहीं, 28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक
May 26, 2026 | 11:31 AMकन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
May 26, 2026 | 11:29 AMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
May 26, 2026 | 11:29 AM4500 शिक्षक गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को सिखाएंगे मराठी; प्रताप सरनाईक ने किया बड़े अभियान का ऐलान
May 26, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














