म्हाडा ने मुंबई में 2,640 मकानों के लिए निकाली लॉटरी, जनवरी-फरवरी 2027 में जारी होगी अगली आवास योजना

MHADA Mumbai Lottery 2026: म्हाडा मुंबई मंडल ने 2,640 घरों के लिए पारदर्शी लॉटरी निकाली। MMR में 30 लाख घरों का लक्ष्य रखा गया है और अगली सदनिका बिक्री लॉटरी जनवरी-फरवरी 2027 में घोषित होगी।
MHADA Mumbai Board conducted a lottery for 2,640 homes. With a target of 30 lakh houses in MMR
आवास योजना महाराष्ट्र कार्यक्रम सोर्स-सोशल मीडिया
Updated on

Maharashtra MHADA Flats Allocation: मुंबई में अपने घर का सपना लाखों लोग देखते हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए मुंबईकर म्हाडा से सर्वाधिक उम्मीद रखते हैं। इसी उम्मीद पर मुहर लगाते हुए महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई मंडल ने गुरुवार को विभिन्न गृहनिर्माण योजनाओं के तहत 2,640 मकानों की बिक्री के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी निकाली।

मुंबई के बांद्रा-पश्चिम स्थित रंगशारदा सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों मुंबईकरों को अपने घर का सपना साकार करने का मौका मिला। लॉटरी में पूरा हुआ सपना इस मौके पर कौशल्य, रोजगार, उद्यमिता व नवोन्मेष मंत्री तथा मुंबई उपनगर के सह पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लोढा ने कहा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा महानगरपालिका में नागरिक सहभागिता के लिए बनाई गई सलाहकार समिति की तर्ज पर म्हाडा में भी ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गृहनिर्माण विशेषज्ञों, वास्तुविशारदों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल कर समितियां बनाई जाएं, जिससे नागरिकों और म्हाडा प्रशासन के बीच संवाद बेहतर हो सके।

गृहनिर्माण राज्यमंत्री पंकज भोयर ने बताया कि यह लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी और मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त रही। उन्होंने बताया कि 2,640 सदनिकाओं के लिए 75,127 आवेदन आए, यानी प्रति मकान औसतन करीब साढ़े 28 आवेदन मिले।

सरकार का 30 लाख घरों का लक्ष्य

उनके अनुसार यह मुंबईकरों के बढ़ते भरोसे और सस्ते घरों की भारी मांग को दिखाता है। महापौर रितू तावड़े ने बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 160 वर्गफुट के मकानों में रहने वाले परिवारों को अब 500 वर्गफुट के आधुनिक फ्लैट मुफ्त दिए जा रहे हैं। म्हाडा के उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने बताया कि पिछले तीन साल में म्हाडा ने करीब 25 लॉटरी आयोजित कर लगभग 50 हजार घर उपलब्ध कराए हैं।

उनके अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र को ग्रोथ हब में शामिल किए जाने के बाद सरकार ने 30 लाख घरों का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 22 लाख घर झोपड़पट्टी पुनर्विकास योजना के जरिए और आठ लाख घर म्हाडा तथा अन्य संस्थाओं के माध्यम से बनाए जाएंगे। इनमें से साढ़े सात लाख से अधिक घरों का लक्ष्य म्हाडा ने खुद स्वीकार किया है।

MHADA Mumbai Board conducted a lottery for 2,640 homes. With a target of 30 lakh houses in MMR
महाराष्ट्र के सभी बाल सुधार गृहों में कौशल्य विकास केंद्र शुरु किए जाएंगे: मंगलप्रभात लोढा

लोढ़ा ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने कहा कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि कुछ विकासक अतिरिक्त विकास अधिकारों का लाभलेने के बावजूद म्हाडा के लिए आरक्षित घर सौंपते नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षित घर न सौंपने वाले ऐसे विकासकों के खिलाफ अब सिर्फ एफआईआर दर्ज करने तक मामला सीमित नहीं रहेगा।

बल्कि जरूरत पड़ी तो ऐसे विकासकों को जेल भी भेजा जाएगा, ताकि अन्य विकासक भी नियमों का पालन करें तथा आम नागरिकों को उनके हक के घर मिल सकें। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण म्हाडा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज से किया गया, जिसे यूट्यूब पर करीब 95 हजार और फेसबुक पर करीब 13 हजार लोगों ने घर बैठे देखा।

MHADA Mumbai Board conducted a lottery for 2,640 homes. With a target of 30 lakh houses in MMR
मुंबई कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल बोले- बदल जाएगी शहर की तस्वीर

अगली लॉटरी जनवरी-फरवरी 2027 में

जायसवाल ने बताया कि मुंबई शहर में 925 एकड़ जमीन पर समूह पुनर्विकास परियोजना के तहत अगले सात साल में लगभग 65 हजार लोगों का पुनर्वसन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई मंडल की अगली सदनिका विक्री लॉटरी जनवरी– फरवरी 2027 में घोषित की जाएगी।

  • म्हाडा मुंबई मंडल की लॉटरी निकली

  • समिति सलाहकार बनाने का सुझाव दिया गया।

  • मुंबई महानगर क्षेत्र में 30 लाख घरों का लक्ष्य

  • मुंबई मंडल की अगली लॉटरी जनवरी-फरवरी 2027 में

Navbharat Live
navbharatlive.com