मुंबई के BDD चॉल पुनर्विकास: नवरात्र में NM जोशी मार्ग के 557 लाभार्थियों को मिलेंगे नए घर, म्हाडा की तैयारी

Mumbai MHADA Project: म्हाडा नवरात्र के शुभ अवसर पर एनएम जोशी मार्ग बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के 557 लाभार्थियों को नए घरों का कब्जा सौंपेगा। ओसी मिलने के बाद चाबी वितरण की तैयारी पूरी।
557 beneficiaries from NM Joshi Marg to receive new homes during Navratri under BDD Chawl redevelopment
आवास म्हाडा बीडीडी चॉल पुनर्विकाससोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai BDD Chawl Redevelopment NM Joshi Marg MHADA: बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत एनएम जोशी मार्ग स्थित पुनर्वसित इमारतों में रहने वाले 557 लाभार्थियों को नवरात्रोत्सव के शुभ मुहूर्त पर उनके नए घरों का कब्जा दिया जाएगा।

पहले 342 घरों का कब्जा सितंबर के अंत में देने की योजना थी, लेकिन पितृपक्ष के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब तीसरी पुनर्वसित इमारत के 215 घर भी शामिल किए गए हैं।

बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत एनएम जोशी मार्ग स्थित दो पुनर्वसित इमारतों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन दोनों इमारतों के 342 घरों के लिए ओसी मिल चुका है। म्हाडा के मुंबई मंडल की ओर से सितंबर के अंत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इन घरों का कब्जा देने की तैयारी थी। हालांकि, रहिवासियों ने पितृपक्ष समाप्त होने के बाद ही घरों का कब्जा देने की मांग की। इसके बाद कार्यक्रम को नवरात्रोत्सव तक आगे बढ़ाया गया है।

557 beneficiaries from NM Joshi Marg to receive new homes during Navratri under BDD Chawl redevelopment
Palghar Vadhavan Port Project: वाढवण पोर्ट को बड़ी बढ़त: पालघर में 124 जमीन मालिकों ने दी भूमि सौंपने की सहमति

सबसे पहले खाली किए थे पुराने घर

इसी बीच तीसरी पुनर्वसित इमारत का निर्माण भी पूरा हो गया है। इस इमारत के 215 घरों के लिए एक सप्ताह में ओसी मिलने की संभावना है। इसलिए अब 342 के बजाय कुल 557 घरों का कब्जा नवरात्रौत्सव में देने का निर्णय लिया गया है। इससे 557 परिवारों का दशहरा दिवाली नए घर में मनाने का रास्ता साफ हुआ है।

एनएम जोशी मार्ग के रहिवासियों ने परियोजना का समर्थन करते हुए सबसे पहले अपने पुराने घर खाली किए थे। इसके बावजूद नए घर मिलने में देरी से उनमें नाराजगी थी। काम धीमा होने की शिकायतों के बाद मंडल ने निर्माण कार्य तेज किया और अब तीन पुनर्वसित इमारतों के 557 घर तैयार है।

557 beneficiaries from NM Joshi Marg to receive new homes during Navratri under BDD Chawl redevelopment
मुंबई के विक्रोली में नाबालिग बच्ची से ऑटो रिक्शा में बदसलूकी, 49 वर्षीय चालक हनुमंत महापुरे गिरफ्तार

पहले भी चरणबद्ध तरीके से दिया गया है कब्जा

  • राज्य सरकार ने पुरानी और जर्जर बीडीडी चॉलों के पुनर्विकास की जिम्मेदारी म्हाडा के मुंबई मंडल को सौंपी है।

  • वर्ली, एनएम जोशी मार्ग और नायगांव में पहले चरण का काम जारी है।

  • वर्ली और नायगांव के कुछ रहिवासियों को पहले ही चरणबद्ध तरीके से घरों का कब्जा दिया जा चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com